Ro no D15139/23

कविता विश्व जल दिवस पर विशेष

हर मंजर ये कह रहे हैं कि जल है तो जीवन है…
याद रखना कि दूर तलक जाए ये बात
हर मंजर ये कह रहे हैं कि जल है तो जीवन है…
माना कि वक्त जरा कठिन है, लेकिन मुश्किल नहीं राह है
अब भी नहीं हुई है देर, मिलकर कदम बढ़ाएंगे
करेंगे जल का संरक्षण और पौधे लगाएंगे

याद रखना कि दूर तलक जाए ये बात
जागृति का यह संदेश हर घर तक पहुंचाएंगे

ये मौसम, पौधे, ये हरीतिमा ये फूल, ये रागिनी, बादल, ये मुस्कान
सब को तो तलाश है जल की जीवन की

पानी पड़ते ही बीज की कोपल जब अंकुरित होती है,
एक जीवंत कहानी बनती है, खुशियों की

जब ग्लोबल वार्मिंग से तापमान बढ़ता है
तपने और झुलसने लगती है यह धरती,
हीट वेव के प्रकोप से असहनीय लगने लगती है ये दुनिया हमें

खोजने लगते हैं सब ओर वृक्ष, हरीतिमा और जल,
सभी मनुष्य, पक्षी और जीव-जंतु
मधुर लगती है ग्रीष्म ऋतु में वृक्षों की शीतल छांव

आने वाले कल की यही आवाज है, पौधे लगाएं, जल सहेजें, प्रकृति का संरक्षण करें
खूबसूरत लगती है यह हरीभरी मनोरम धरती, ये तरूवर और पुष्पों के बीच मकरंद के लिए गुंजार करते भौंरे, ये तितली, पक्षियों का कलरव, कल कल करती नदी..

जाने कब ये बात सच हो जाए, छोटे छोटे कदमों से जल संचयन की यह कोशिश साकार हो जाए

जब सभी होंगे एक तो बनेगी एक राह
जो हौसला हो तो असंभव कुछ भी नहीं,
अब भी नहीं हुई है देर, मिलकर कदम बढ़ाएंगे,
करेंगे जल का संरक्षण और पौधे लगाएंगे।

हर मंजर ये कह रहे हैं कि जल है तो जीवन है
माना कि वक्त जरा कठिन है, लेकिन मुश्किल नहीं राह है
अब भी नहीं हुई है देर, मिलकर कदम बढ़ाएंगे।

याद रखना कि दूर तलक जाए ये बात
जागृति का यह संदेश हर घर तक पहुंचाएंगे…

डॉ. उषा किरण बड़ाईक
संयुक्त संचालक, जनसंपर्क

  • Related Posts

    शासन द्वारा व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने के लिए सेवा सेतु की पहल महत्वपूर्ण : कलेक्टर

    आधार, सेवा सेतु, सीएससी संचालकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन*   *- आरजेएन, एमएमएसी एवं केसीजी जिले के आधार, सेवा सेतु, सीएससी संचालक हुए शामिल*   *-…

    Read more

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार