Ro no D15139/23

पोट्ठ लईका पहल पूरे जिले में लागू

राजनांदगांव 25 अप्रैल 2025। जिला प्रशासन राजनांदगांव द्वारा कुपोषण मुक्ति के लिए 241 आंगनबाडिय़ों में संचालित पोट्ठ लईका पहल अभियान के तहत चिन्हांकित कुल 3 हजार 413 कुपोषित बच्चों को सुपोषित किये जाने का लक्ष्य रखा गया था। पोट्ठ लईका पहल अभियान के सफल क्रियान्वयन से कुल 2136 कुपोषित बच्चे (62.58 प्रतिशत) सुपोषण की श्रेणी में आ चुके हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरूप्रीत कौर ने बताया कि पोट्ठ लईका पहल अभियान की उपलब्धि को देखते हुए इस अभियान को समूचे राजनांदगांव जिले के प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्रों में क्रियान्वित किये जाने का निर्णय लिया गया। जिसके फलस्वरूप इस पहल का क्रियान्वयन जिले अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रारंभ कर दिया गया। इससे जिला राजनांदगांव अंतर्गत प्रत्येक घर एवं परिवार की महिलाओं एवं बच्चों को इसका लाभ प्राप्त होगा तथा पोषण स्तर में नियमित व बेहतर पर्यवेक्षण के माध्यम से सुधार लाया जा सकेगा।
क्रमांक 145 ———————–
पोट्ठ लईका पहल अंतर्गत सुपोषण सह प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस का हुआ आयोजन
राजनांदगांव 25 अप्रैल 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में पोट्ठ लईका पहल अंतर्गत सुपोषण बैठक सह प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस का आयोजन किया गया। बैठक सह प्रशिक्षण में महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, यूनिसेफ राज्य कार्यालय, रायपुर, एनआरएलएम जिला पंचायत के अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक सह प्रशिक्षण के दौरान आंगनबाड़ी पर्यवेक्षकों तथा एनआरएलएम के सामुदायिक संवर्गों को ग्रामीण महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य, खान-पान तथा पोषण सम्बंधी विस्तारपूर्वक महत्वपूर्ण जानकारी तथा जिला प्रशासन राजनांदगांव द्वारा तैयार किये गये पोषण मार्गदर्शिका पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 27 जून को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे

    राजनांदगांव 26 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 27 जून 2026 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 27 जून को…

    Read more

    एल-नीनो के संभावित प्रभाव को देखते हुए किसानों के लिए विशेष कृषि सलाह

      राजनांदगांव 26 जून 2026। कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा ने बताया कि एल-नीनो एक वैश्विक जलवायु घटना है, जिसमें प्रशांत महासागर के…

    Read more

    NATIONAL

    PM MODI ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    PM MODI  ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे

    राम मंदिर दान चोरी मामले में 79 लाख बरामद, 8 आरोपियों को जेल, SBI के कई स्टाफ भी SIT के रडार पर

    राम मंदिर दान चोरी मामले में 79 लाख बरामद, 8 आरोपियों को जेल, SBI के कई स्टाफ भी SIT के रडार पर

    डॉक्टर से IPS और अब IB चीफ: कौन हैं महेश दीक्षित, जिन्हें मिली देश की सबसे अहम जिम्मेदारी?

    डॉक्टर से IPS और अब IB चीफ: कौन हैं महेश दीक्षित, जिन्हें मिली देश की सबसे अहम जिम्मेदारी?

    पुणे मर्डर: क्या सिया करती थी ड्रिंक? मां बोली- दोषी है तो बेटी को उसी जगह से धक्का दे दिया जाए

    पुणे मर्डर: क्या सिया करती थी ड्रिंक? मां बोली- दोषी है तो बेटी को उसी जगह से धक्का दे दिया जाए

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा