Ro no D15139/23

खरीफ सीजन की तैयारी पूरीः किसानों को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जा रही खाद

*सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने उर्वरकों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश*

 

*समिति गोदामों में खाद का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने और किसानों को सुगमता से वितरण के निर्देश*

 

*पैक्स समितियों के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को केसीसी उपलब्ध कराने पर जोर*

 

रायपुर, 03 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रदेश में खरीफ सीजन 2026 की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह सक्रिय है। सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को समय पर और सुगमता से खाद उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने सभी सहकारी समितियों के गोदामों में आवश्यक उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।

 

*खरीफ सीजन के लिए उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण*

 

सहकारिता मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को खेती-किसानी के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। खरीफ सीजन के लिए सहकारिता क्षेत्र को 10 लाख मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 3 जून 2026 तक लक्ष्य का लगभग 55 प्रतिशत उर्वरक भंडारित किया जा चुका है तथा 1.80 लाख मीट्रिक टन खाद किसानों को वितरित की जा चुकी है।

 

*समितियों में उपलब्ध है पर्याप्त खाद का स्टॉक*

 

समीक्षा बैठक में बताया गया कि वर्तमान में सहकारी समितियों के गोदामों में यूरिया, डीएपी, एनपीके, पोटाश और सुपर फॉस्फेट सहित विभिन्न प्रकार के उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। बरसात की संभावना को देखते हुए किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार अग्रिम रूप से खाद का उठाव कर लें, ताकि खेती के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 

*संतुलित उर्वरक उपयोग और जैविक विकल्पों को बढ़ावा*

 

राज्य सरकार किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के लिए भी प्रेरित कर रही है। रासायनिक उर्वरकों के साथ-साथ हरी खाद, जैव उर्वरक तथा नीलहरित काई जैसे पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे भूमि की उर्वरता बनी रहे और उत्पादन में वृद्धि हो।

 

*किसानों की श्रेणी के अनुसार खाद वितरण व्यवस्था*

 

कृषि विभाग के निर्देशानुसार सीमांत किसानों को यूरिया एवं डीएपी एकमुश्त उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं लघु किसानों को निर्धारित मात्रा में यूरिया दो किश्तों में तथा पांच एकड़ से अधिक भूमि धारिता वाले किसानों को तीन किश्तों में खाद उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उर्वरकों का संतुलित और आवश्यकता आधारित उपयोग सुनिश्चित हो सके।

 

*किसान क्रेडिट कार्ड विस्तार अभियान पर विशेष जोर*

 

सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने प्रदेश में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना के विस्तार पर विशेष जोर देते हुए सभी जिलों में विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुशासन तिहार के दौरान अधिक से अधिक किसानों को पैक्स समितियों की सदस्यता दिलाने तथा पात्र किसानों को केसीसी से जोड़ने के लिए अभियान चलाने को कहा।

 

*किसानों की आय बढ़ाने में सहकारी समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका*

 

मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि सहकारी समितियां किसानों को कृषि आदान उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें सस्ती ऋण सुविधा और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य किसानों को खेती के लिए आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध कराकर उनकी आय में वृद्धि करना और कृषि को अधिक लाभकारी बनाना है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के सुशासन में सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीदों का आधार

      आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, किसान को अनुदान पर मिली रोपा लगाने की आधुनिक मशीन मरवाही के किसान श्री विनय अभिषेक सिंह की मांग का हुआ समयबद्ध निराकरण, आधुनिक कृषि…

    Read more

    छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम-2026

      जोखिम आधारित बिजनेस परमिशन व्यवस्था लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ छोटे कारोबारों को मिलेगी आसान मंजूरी, सेल्फ सर्टिफिकेशन और ऑटो अप्रूवल जैसी सुविधाएं, हर साल…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण