Ro no D15139/23

सुरनार समाधान शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का उत्साह

*सुशासन तिहार 2026*

 

*221 आवेदन प्राप्त, विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ*

 

*दिव्यांगजनों को मिली व्हीलचेयर और छड़ी, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई*

 

रायपुर, 03 जून 2026/ सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत दंतेवाड़ा जिले के ग्राम पंचायत सुरनार में आयोजित क्लस्टर स्तरीय समाधान शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में आसपास के सात ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री चैतराम अटामी शामिल हुए। इस अवसर पर जनपद पंचायत कटेकल्याण के उपाध्यक्ष श्री भीमसेन मंडावी, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस शिविर में कुल 221 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 216 मांग संबंधी और 5 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल हैं।

 

*सात ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने लिया हिस्सा*

 

शिविर में ग्राम पंचायत धनीकरका, दुवालीकरका, बुरदीकरका, नड़ियापदर, सुरनार, गाटम और बड़ेलखापाल के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे। ग्रामीणों ने विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और अपनी समस्याओं एवं विकास संबंधी मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा।

 

*14 विभागों ने लगाए स्टॉल, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ*

 

शिविर में 14 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन की समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। समाज कल्याण विभाग ने दो दिव्यांग हितग्राहियों को सहायक उपकरण के रूप में व्हीलचेयर और छड़ी प्रदान की। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म संपन्न कराई गई तथा चार बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया, इससे हितग्राहियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

 

*शासन और जनता के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बना शिविर*

 

सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। शिविर के माध्यम से शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ तथा विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं को लेकर लोगों में जागरूकता आ रही है।

  • Related Posts

    भाजपा सरकार में बढ़े कोर्ट की अवमानना के मामले, अकबर ने राज्यपाल को लिखा आग्रह पत्र

      रायपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधि मंत्री मोहम्मद अकबर ने राज्य की भाजपा सरकार के दौरान कोर्ट की अवमानना ( कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट) के बढ़ते मामलों पर चिंता…

    Read more

    अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

    *अल-नीनो के संभावित प्रभाव से निपटने राज्य सरकार मुस्तैद, किसानों को अल-नीनो से बचाने किए जा रहे हैं उपाय: मंत्री श्री नेताम*   *किसानों की चिंता दूर कर रही छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश