Ro no D15139/23

कवर्धा विधानसभा क्षेत्र : सिंचाई विस्तार के लिए 09 करोड़ 15 लाख रूपए का बजट में प्रावधान

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से जलाशय, नहर निर्माण और नहर लाइनिंग कार्यो के लिए बजट में मिली 09 करोड़ 15 लाख रुपए

विष्णुदेव साय सरकार निरंतर कृषि क्षेत्र के विकास के लिए कर रही कार्य-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

कवर्धा, 07 मार्च 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट में जिले के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए कई अहम घोषणाएँ की हैं। कवर्धा विधानसभा के विकास को गति देने के लिए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से जलाशय परियोजना, नहर निर्माण और नहर लाइनिंग कार्यों, वर्ष 2025-26 के लिए 09 करोड़ 15 लाख रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जन आकांक्षाओं के अनुरूप जलाशय, नहर निर्माण और नहर लाइनिंग परियोजना की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से विशेष अनुरोध किया था। जलाशय परियोजना से पानी का संचयन बेहतर तरीके से हो सकेगा, जिससे पानी की कमी वाले क्षेत्रों में सिंचाई के लिए जल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इसके अलावा, नहर निर्माण और नहर लाइनिंग कार्यों से नहरों के पानी के प्रवाह में सुधार होगा, जिससे खेतों तक जल का सही तरीके से वितरण संभव होगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने से न केवल किसानों को राहत मिलेगी, बल्कि यह जल संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
छत्तीसगढ़ सरकार के बजट में जिले के सरोदा जलाशय मध्यम सिंचाई परियोजना के नहर प्रणाली का पुराने पक्के संरचनाओं का पुर्ननिर्माण तथा नवीन संरचनाओं एवं नहरों सी.सी लाईनिंग कार्य राशि 20 लाख, विकासखण्ड सहसपुर लोहारा अंतर्गत सुतियापाट जलाशय मध्यम परियोजना के बायीं तट मुख्य नहर का विस्तारीकरण तथा माईनर नहरों का निर्माण के लिए 05 करोड़ रूप्ए, केर्रानाला बैराज मध्यम सिंचाई परियाजना के नहर प्रणाली का पुराने पक्के संरचनाओं का पुर्ननिर्माण तथा नवीन संरचनाओं एवं नहरों का सी.सी. लाईनिंग कार्य के लिए 55 लाख रूपए, छिरहा डायवर्सन के गेट उन्नयन एवं नहर लाईनिंग कार्य एवं पक्के संरचनाओं का निर्माण कार्य, दमऊनाला व्यपवर्तन के नहर लाईनिंग का कार्य के लिए 40-40 लाख रूपए, छीरपानी जलाशय सुदृढ़ीकरण कार्य राशि 01 करोड़ रूपए, विकासखण्ड सहसपुर लोहारा की नीर जलाशय का निर्माण कार्य, विकासखण्ड कवर्धा के कोयलारी व्यपवर्तन के शीर्ष एवं नहरों का निर्माण कार्य के लिए 80-80 लाख रूपए राशि का प्रावधान किया गया है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी का आभार जताया है।

किसानों को सिंचाई के लिए जल की बेहतर आपूर्ति मिलेगी-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि इस बजट के प्रावधान से जल प्रबंधन में सुधार होगा और किसानों को सिंचाई के लिए जल की बेहतर आपूर्ति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार निरंतर कृषि क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत है और इन परियोजनाओं से किसानों के जीवन स्तर में सुधार होगा। यह बजट स्वीकृति न केवल एक बड़ी वित्तीय उपलब्धि है, बल्कि यह राज्य सरकार के विकास कार्यों की गति को और तेज करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सरकार के इस निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह राज्य के कृषि और जल संसाधन के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा। यह परियोजना कवर्धा विधानसभा के जल संसाधनों के प्रबंधन और किसानों की बेहतरी के लिए एक अहम कदम है, जो प्रदेश के कृषि क्षेत्र को एक नई दिशा देने के साथ-साथ समग्र विकास में भी सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि नहरों की लाइनिंग से पानी का अपव्यय कम होगा और भूमि की उपजाऊ क्षमता भी बढ़ेगी। इसके साथ ही, इन कार्यों से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

लाखों किसानों को होगा फायदा-जिला पंचायत सदस्य श्री कैलाश चंद्रवंशी

जिला पंचायत सदस्य श्री कैलाश चंद्रवंशी ने बताया कि नहरों के निर्माण और जलाशय परियोजना से कबीरधाम जिले के लाखों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे सूखाग्रस्त क्षेत्रों में जल उपलब्धता बढ़ेगी और फसल उत्पादन बेहतर होगा। राज्य सरकार का यह कदम कृषि क्षेत्र को मजबूती देने और किसानों की आय में वृद्धि करने के संकल्प की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की उम्मीद-जिला पंचायत सदस्य डॉ. बीरेन्द्र साहू

जिला पंचायत सदस्य डॉ. बीरेन्द्र साहू ने बताया कि नहरों के निर्माण से न केवल सिंचाई क्षमता बढ़ेगी, बल्कि कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। इसके अलावा, जलाशय परियोजना से जिले के भूजल स्तर में सुधार होने की भी संभावना है, जिससे भविष्य में पेयजल संकट को दूर करने में मदद मिलेगी। कबीरधाम जिले के किसानों और आम जनता ने इस बजट प्रावधान पर हर्ष जताया है और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त किया है। सरकार की यह पहल किसानों की समृद्धि और जिले के सतत विकास में एक नई दिशा प्रदान करेगी। राज्य सरकार के इस बजट से जिले के किसानों में उत्साह का माहौल है।

जिले में सिंचाई सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा- जिला पंचायत सदस्य श्री ईश्वरी साहू

जिला पंचायत सदस्य श्री ईश्वरी साहू ने बताया कि इस बजट प्रावधान के तहत जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड में जल संसाधनों के सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया गया है। नहरों के निर्माण और लाइनिंग कार्य से जिले के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधाएँ प्राप्त होंगी, जिससे उनकी कृषि उत्पादकता में वृद्धि होगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य जल प्रबंधन को सशक्त बनाना और किसानों को समय पर सिंचाई का लाभ देना है।

  • Related Posts

    गुरुकुल में किड्स कैंप का भव्य आयोजन

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) नगर की प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम शाला गुरुकुल पब्लिक स्कूल में 26 मार्च से 29 मार्च तक किड्स कैंप का आयोजन किया जा रहा है।26 मार्च को…

    Read more

    एक दिवसीय मेगा स्वास्थ्य शिविर एवं साप्ताहिक मातृशक्ति चिकित्सा सेवा केंद्र का होगा आयोजन-बोड़ला में भव्य शुभारंभ

    *हिन्दू संगम बोड़ला में 25 मार्च को स्वास्थ्य शिविर का महाकुंभ* *कवर्धा,दुर्ग,रायपुर-बिलासपुर के दिग्गज सुप्रसिद्ध एवम अनुभवी डॉक्टर करेंगे निःशुल्क जाँच ; माताओं और बहनों को मिलेगी विशेष चिकित्सा सुविधा…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….