Ro no D15139/23

पेयजल व्यवस्था हेतु टोलफ्री नम्बर एवं प्रभारी अधिकारियों की तैनाती से जनता को हो रही सुविधा

शिकायत प्राप्त होने पर निराकरण हेतु पहुंच रही पीएचई की टीम, अब तक 537 हेण्डपम्पों एवं 23 सोलर ड्यूल पम्पों का हुआ मरम्मत


जगदलपुर 24 अप्रैल 2025/
 जिले के ग्रामीण इलाकों से बोरिंग खराब होने की खबर मिलने पर उक्त ब्लॉक के प्रभारी अधिकारी तुरन्त सुधार कार्य हेतु कर्मचारियों के साथ पहुंच रहे हैं। साथ ही ग्रामीण अब टोलफ्री नम्बर से भी पेयजल की दिक्कत सम्बन्धी सूचना दे रहे हैं। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडपंप संधारण एवं सोलर ड्यूल पम्पों के रखरखाव में आशाजनक प्रगति आयी है। इस कार्य को और प्रगति देने हेतु कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड जगदलपुर श्री एचएस मरकाम द्वारा गत दिवस सभी सहायक अभियंता सहित उप अभियंता एवं जल जीवन मिशन के जिला समन्यवयकों की बैठक में ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल की समुचित उपलब्धता के लिए सजग रहकर दायित्व निर्वहन किए जाने कहा। साथ ही हैंडपंप संधारण अभियान को निरंतर चलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होने आवश्यकता के अनुसार नलकूपों में राइजिंग पाईप बढ़ाकर पेयजल सुलभ करवाने का भी निर्देश दिया। साथ ही नवीन हैंडपंप की आवश्यकता वाले गांवों एवं पारे-टोले में नए नलकूप खनन सहित हैंडपंप स्थापित करने के लिए प्राथमिकता देने कहा।
ज्ञात हो कि जिले के सभी विकासखण्डों में हैंडपंप एवं सोलर ड्यूल पम्प संधारण अभियान के तहत अब तक 537 हैण्डपंप एवं 23 सोलर डयूल पंपो को सुधारा जा चुका है। इस अभियान में सुधार कार्य हेतु आवश्यक स्पेयर पार्टस राईजिंग पाईप, कनेक्टिंग रॉड, वासर इत्यादि अन्य जरूरी सामग्रियों को उपलब्ध करवाया गया है। वहीं अभियान का नियमित तौर पर मॉनिटरिंग किया जा रहा है। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने सहित शिकायत निवारण के लिए प्रत्येक ब्लॉक में प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही समस्या समाधान के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा टोलफ्री नंबर 1800-233-0008 जारी किया गया है। इस बारे में कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड जगदलपुर श्री एचएस मरकाम ने बताया कि उक्त टोलफ्री नम्बर द्वारा सीधे विभाग से संपर्क कर  पेयजल सम्बन्धी समस्या के बारे में अवगत कराया जा सकता है। वर्तमान में जिले के ग्रामीण इलाकों में मरम्मत योग्य हैण्डपम्पों का सुधार किया जा रहा है। साथ ही क्रेडा के माध्यम से सोलर ड्यूल पम्पों का संधारण सुनिश्चित किया जा रहा है। पेयजल व्यवस्था के दृष्टिकोण से जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में शिकायत निवारण के लिए नियुक्त प्रभारी अधिकारी के तहत दरभा एवं लोहण्डीगुडा हेतु एसडीओ श्री हिरेन्द्र बघेल मोबाइल नंबर 78289-57721, बास्तानार एवं तोकापाल के लिए उप अभियंता श्री एसएस पैकरा मोबाइल नंबर 75873-62080, बकावण्ड एवं बस्तर हेतु उप अभियंता श्री आलोक मंडल मोबाइल नंबर 99936-99227 और जगदलपुर ब्लॉक के लिए एसडीओ श्रीमती के. सुनिता मोबाइल नंबर 94252-65225 को दायित्व सौंपा गया है। इन प्रभारी अधिकारियों से भी संपर्क कर पेयजल सम्बन्धी समस्या के सम्बंध में अवगत कराया जा सकता है।

  • Related Posts

    तेंदूपत्ता परिवहन में पारदर्शिता लाने के लिए वन विभाग की पहल

    अब जेम पोर्टल के जरिए होगी निविदा प्रक्रिया जगदलपुर, 11 मार्च 2026/ राज्य शासन की नवीन तेंदूपत्ता नीति 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में वन विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया…

    Read more

    बस्तर के युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान

    जगदलपुर में स्टार्टअप कार्यशाला का आयोजन जगदलपुर, 11 मार्च 2026/बस्तर जिले के युवाओं में नवाचार और उद्यमिता की भावना को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आज कलेक्टर कार्यालय के प्रेरणा हॉल…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान