Ro no D15139/23

ग्राम पंचायत बेलरगोंदी में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

*सुशासन तिहार 2026*

 

*- शिविर में ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं से किया गया लाभान्वित*

 

राजनांदगांव 05 जून 2026। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत बेलरगोंदी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बेलरगोंदी क्लस्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलरगोंदी, आतरगांव, बागद्वार, बादराटोला, बैरागीभेड़ी, भोलापुर, बिटाल, धरमूटोला, गहिराभेड़ी, घुपसाल छु., हैदलकोड़ो, लक्ष्मणभरदा, मातेखेड़ा, मासूल, पाण्डेटोला, पदगुड़ा, साल्हेटोला, सीताकसा एवं खुर्सीपार कुल 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से मांग एवं शिकायतों से संबंधित कुल 1386 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें मांग से संबंधित 1376 आवेदन एवं शिकायत से संबंधित 11 आवेदन शामिल थे। शिविर में निराकरण योग्य प्रकरणों का तत्काल समाधान किया गया।

शिविर में शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अभिनंदन पत्र, नवीन राशन कार्ड, स्वसहायता समूहों को ऋण चेक, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वच्छता सामग्री किट तथा मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई कार्यक्रम आयोजित कर सुपोषण किट प्रदान की गई। साथ ही नन्हें बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। शिविर के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस के के अवसर पर ग्राम बेलरगोंदी में नाले में बोरी बंधान तथा शाला परिसर में पौधरोपण किया गया। शिविर में पंचायत, राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य, विद्युत, जल संसाधन तथा महिला एवं बाल विकास सहित सभी प्रमुख विभागों की सक्रिय सहभागिता रही। विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिरम बाई मण्डावी, जिला पंचायत सदस्य श्री गोपाल सिंह भूआर्य, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती भारती देवांगन, जनपद सदस्य श्रीमती चंद्रिका वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, एसडीएम श्री श्रीकांत कोराम, सीईओ जनपद पंचायत श्री होरीलाल साहू, तहसीलदार आकांक्षा साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    एकलव्य आदर्श विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश हेतु चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी

    चयनित विद्यार्थियों की काउंसलिंग 30 जून से 4 जुलाई तक जशपुरनगर 28 जून 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति, रायपुर द्वारा संचालित एकलव्य…

    Read more

    प्रकृति और सुंदर झरनों का आनंद लेने एक बार प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रानीदाह का भ्रमण जरूर करें

    जशपुरनगर 28 जून 2026/ छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की हरी-भरी पहाड़ियों और घने साल के जंगलों के बीच स्थित रानीदाह जलप्रपात जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता का एक अद्भुत प्रतीक है।…

    Read more

    NATIONAL

    जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील

    अमेरिकी ग्रीन कार्ड हो सकता है महंगा, जानिए भारतीयों पर क्या और कैसा होगा असर?

    अमेरिकी ग्रीन कार्ड हो सकता है महंगा, जानिए भारतीयों पर क्या और कैसा होगा असर?

    बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे फिर खुले, 28 जून से मिलेगा वीजा

    बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे फिर खुले, 28 जून से मिलेगा वीजा

    पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

    पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…