Ro no D15139/23

आवेदन पर त्वरित जांच  शासकीय भूमि पर आंगनबाड़ी निर्माण की पुष्टि, अतिक्रमण प्रकरण में विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ

अम्बिकापुर 13 जून 2026/ जिले के बतौली तहसील अंतर्गत इच्छा मृत्यु की इजाजत संबंधी प्राप्त आवेदन पर जिला प्रशासन द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए हल्का पटवारी से मौका जांच प्रतिवेदन एवं पंचनामा प्राप्त किया गया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि ग्राम बटईकेला स्थित खसरा क्रमांक 1784 शासकीय मद की भूमि है तथा उक्त भूमि पर आंगनबाड़ी भवन निर्माण विभागीय स्वीकृति के आधार पर ग्राम पंचायत द्वारा कराया जा रहा है।

जांच प्रतिवेदन में यह भी स्पष्ट हुआ है कि आवेदिका के परिवार के पास ग्राम बटईकेला एवं ग्राम महेशपुर में पृथक खातों में भूमि दर्ज है। आवेदिका द्वारा जिस भूमि को निजी कब्जे की भूमि बताते हुए आपत्ति दर्ज कराई गई है, वह राजस्व अभिलेख में शासकीय भूमि के रूप में दर्ज पाई गई है।

जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि शासकीय भूमि पर पूर्व में निर्मित आंगनबाड़ी भवन को हटाकर उसी स्थल पर नवीन आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इससे यह स्पष्ट हुआ कि निर्माण कार्य निर्धारित शासकीय स्थल पर ही जारी है।

आवेदन में जिन व्यक्तियों के विरुद्ध शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किए जाने के आरोप लगाए गए थे, उस संबंध में भी प्रशासन द्वारा गंभीरतापूर्वक परीक्षण किया गया। उपलब्ध तथ्यों एवं शिकायत के परीक्षण उपरांत संबंधित प्रकरण तहसील न्यायालय में छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 की धारा 248 के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि से संबंधित शिकायतों एवं अतिक्रमण प्रकरणों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है तथा इस संबंध में कार्रवाई नहीं किए जाने के आरोप निराधार हैं।

  • Related Posts

    रायगढ़ सीएसआर सम्मेलन में विकसित रायगढ़ के लिए कंपनियों की भागीदार पर जोर   कंपनियों एवं विद्वानों ने कहा विकसित रायगढ़ के निर्माण में सीएसआर बने जनभागीदारी का माध्यम   रायगढ़ सीएसआर समिट में जिंदल पावर, अदाणी, जेएसडब्ल्यू और जिंदल स्टील ने साझा किए अनुभव  

    रायगढ़। रायगढ़ क्षेत्र के समावेशी और सतत विकास में कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व की भूमिका पर चर्चा के लिए बुधवार को इंडिया सीएसआर द्वारा ‘रायगढ़ सीएसआर सम्मेलन’ का आयोजन किया गया।…

    Read more

    मानसून के साथ दस्तक देती बीमारियां और हमारी सतर्कता

    *मानसून के साथ दस्तक देती बीमारियां और हमारी सतर्कता* रायपुर, 09 अगस्त 2026/ बरसात के दिनों में नमी और गंदे पानी के कारण मच्छर और कीटाणु तेजी से फैलते हैं।…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta