Ro no D15139/23

सरगुजा के राजनाथ यादव बने पशुपालन में आत्मनिर्भरता की मिसाल

कृत्रिम गर्भाधान से घर में ही तैयार हुई उन्नत नस्ल की गाय
डेयरी व्यवसाय से सालाना 10 लाख रुपए से अधिक की शुद्ध बचत

अम्बिकापुर 15 अप्रैल 2026/  छत्तीसगढ़ सरकार की पशुधन विकास योजनाओं और तकनीकी मार्गदर्शन ने सरगुजा जिले के किसानों की तकदीर बदल दी है। लुण्ड्रा विकासखंड के ग्राम दोरना के निवासी राजनाथ यादव आज क्षेत्र के प्रगतिशील पशुपालकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं। अपनी मेहनत और पशु चिकित्सा विभाग के तकनीकी सहयोग से राजनाथ न केवल श्वेत क्रांति को बढ़ावा दे रहे हैं, बल्कि सालाना 10 से 12 लाख रुपए का शुद्ध मुनाफा भी कमा रहे हैं।

परंपरागत खेती से आधुनिक डेयरी तक का सफर
राजनाथ बताते हैं कि गौपालन उनके परिवार का पुश्तैनी व्यवसाय रहा है, लेकिन पहले वे केवल स्थानीय (लोकल) नस्ल की गाय-भैंसों का ही पालन करते थे, जिससे सीमित आय होती थी। बदलाव की शुरुआत तब हुई जब उन्होंने एचएफ (HF) नस्ल की गायों को अपनाया।

कृत्रिम गर्भाधान से घर में ही तैयार हुई उन्नत नस्लें
पशु चिकित्सा विभाग के मार्गदर्शन में राजनाथ ने कृत्रिम गर्भाधान  (Al) की तकनीक का लाभ उठाया। अब वे बाहर से गाय खरीदने के बजाय अपने घर में ही उच्च नस्ल की बछिया तैयार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पशुधन विभाग के अधिकारी समय-समय पर आकर देखरेख करते हैं और अच्छी नस्ल के बीज उपलब्ध कराते हैं। अब उन्हें बाहर से गाय खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनके पास लगभग 40 से 50 गायें हैं, जिनसे प्रतिदिन 300 से 350 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। इस दुग्ध व्यवसाय से सभी खर्चों को निकालने के बाद उन्हें सालाना लगभग 10 से 12 लाख रुपये की शुद्ध आय प्राप्त हो रही

मुख्यमंत्री ने ’उन्नत पशुपालक’ के रूप में किया सम्मानित
राजनाथ यादव की इस उपलब्धि को देखते हुए लुण्ड्रा में आयोजित हालिया किसान सम्मेलन में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उन्हें ’उन्नत पशुपालक’ के सम्मान से नवाजा। राजनाथ अपनी सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री की दूरदर्शी नीतियों और विभाग के सक्रिय सहयोग को देते हैं।

डेयरी उद्योग को मिल रहा है नया आयाम
राजनाथ का कहना है कि विष्णु देव साय सरकार के शासनकाल में डेयरी उद्योग और पशुपालकों को विशेष प्रोत्साहन मिल रहा है। सही समय पर सही दिशा-निर्देश और वेटनरी विभाग के निरंतर सहयोग ने पशुपालन को एक लाभप्रद व्यवसाय बना दिया है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत हो रही है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!