Ro no D15139/23

शिक्षा सत्र 2024-25 में ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु पंजीयन 1 फरवरी से

अम्बिकापुर 29 जनवरी 2025/ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त से जानकारी अनुसार सरगुजा जिला में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक आदि के प्राचार्य,संस्था प्रमुख, छात्रवृति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति की पात्रता रखते हैं को सूचित किया है कि  शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृत एवं वितरण की कार्यवाही  http//postmatricscholarship.cg.nic.in/   वेबसाइट पर ऑनलाइन की जा रही है।

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा ऑनलाइन आवेदन, प्रस्ताव एवं स्वीकृति वर्ष 2024-25 हेतु तिथि निर्धारित की गई है। विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन नवीन एवं नवीनीकरण  01 फरवरी 2025 से 17 फरवरी 2025 तक है। इसी तरह ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 01 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक, सैंक्शन आर्डर लॉक करने हेतु 01 फरवरी 2025 से 20 मार्च 2025 तक होगी। निर्धारित तिथि के पश्चात शिक्षा सत्र 2024-25 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन हेतु पोर्टल बन्द कर दिया जावेगा। ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक एवं सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जायेगा।

  • Related Posts

    भाषा के आधार पर भेदभाव करने वाले किड्स एकेडमी पर कार्रवाई, 1 लाख रुपये का जुर्माना

      अम्बिकापुर 18 अप्रैल 2026/  भाषा के आधार पर बालक को प्रवेश देने से इंकार करने के संबंध में सोशल मीडिया तथा विभिन्न न्यूज चैनलों के माध्यम से सामने आए मामले…

    Read more

    कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक चिरायु टीम की करें सतत् मॉनिटरिंग, लापरवाही पर की जाएगी कार्रवाई- कलेक्टर श्री वसंत टीबी मुक्त लक्ष्य को समन्वय स्थापित कर शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता और रिक्त पदों को शीघ्र भरने के दिए निर्देश

      अम्बिकापुर 18 अप्रैल 2026/  कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने जिले की…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    हनुमान मंदिर की घंटी बजाकर बने ‘सम्राट’-अब लालू बजाएंगे घंटी,हे खेड़ा-हेमन्त को छेड़ा-हुआ न बखेड़ा,कल्लू भिखारी के घर अमेरिका-ईरान समझौता,हवा का रूख भांप लिया वरूण ने; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता