Ro no D15139/23

पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी, आत्महत्या-बच्चा पिटा, कौन जवाबदार, ‘सुशान्त राजपूत’ सीबीआई का बंद,कुदरत का इंसाफ चालू वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

 

  1. बेहद दुखद, शर्मनाक मामला। देवपुरी रायपुर में। डेरहाराम की दुकान के सामने मोहल्ले के कुछ लोग गाली-गलौज कर रहे थे, विवाद और झगड़ा होने पर डेरहाराम ने रिपोर्ट करा दी

 

 

रात को डेरहाराम अपने साथियों के साथ हथियार लेकर विवाद करने वालों में से एक के घर गया और नाबालिग आरोपी की मां को धमकी दी।
धमकी से घबराकर मां थाने में रिपोर्ट कराने पहंुची लेकिन थाने में रिपोर्ट नहीं लिखी गयी। घबराहट में मां ने फिनाईल पीकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस की निष्क्रियता
बच्चा पिटा, मां की जान गयी

यदि पहली एफआईआर जो डेरहाराम ने कराई थी, पर कार्यवाही हो जाती और गाली-गलौज करने वालों को पुलिस धमका देती तो मामला शांत हो जाता।

कोई कार्यवाही न होते देख डेरहाराम ने अपना बदला खुद लेने की सोची और दोस्तों के साथ नाबालिगों को सबक सिखाने निकल पड़ा और एक आरोपी की मां को धमकी दी।
ऐसे में जब मां ने रिपोर्ट करनी चाही तो थाने में रिपोर्ट नहीं लिखी गयी। नतीजा ये निकला कि मां ने डर के मारे आत्महत्या कर ली और उधर डेरहाराम ने साथियों सहित एक आरोपी की पिटाई कर दी।

अब इस पूरी घटना में किसे अपराधी समझा जाए ? कौन जवाबदार कहलाएगा ? यदि समय पर पुलिस ने एक्शन ले लिया होता तो यकीनन न मां मरती, न बेटा पिटता। ये देखना दिलचस्प होगा कि किस पर एक्शन लिया जाएगा।

सुशान्त राजपूत मर्डर केस,सीबीआई मौन
कुदरत का कोहराम बाकी

सबको क्लीन चिट देकर सीबीआई ने केस बंद कर दिया। सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट देश भर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

दिलचस्प ये है कि ज्योतिषीय गणना कुछ और बोल रही है। ज्योतिष के अनुसार ब्रह्माण्ड में होने वाले परिवर्तन से न्याय होगा।
ये केस फिर खुलेगा। इसमें काफी कुछ होना है। शनिदेव का न्याय होना है।

धार्मिक लोगों का मानना है कि इस मामले में जिन पर आरोप था उनकी सत्ता गयी, पार्टी चली गयी। चुनाव चिन्ह छिन गया, और अब सत्ता से कोसों दूर नजर आ रहे हैं। ये सारी गिरावट कुदरत की सजा है। ज्योतिष के अनुसार सुशांत केस में भविष्य में पूरा न्याय होगा और आरोपी घिरेंगे।

दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान की पिटीशन भी लगी है।

बता दें कि सुशान्त की मित्र रिया चक्रवर्ती पर संदेह था। इन पर गंभीर आरोप लगे। सितंबर 20 को गिरफ्तार कर लिया गया और 27 दिन जेल में भी रहीं। अब 2025 में सीबीआई रिपोर्ट के अनुसार वे निर्दोष साबित हो रही हैं।

कोरोना काल में इस केस की काफी चर्चा होती रही। 8 जून 2020 मे चैदहवीं मंजिल से गिरकर दिशा सान्याल की मौत हो जाती है। उसके 6 दिन बाद 14 जून को सुशान्त राजपूत की मौत हो जाती है। बता दें कि दिशा सुशान्त की मैनेजर थी।

आदित्य ठाकरे पर आरोप

इस मामले में सबसे पहले शिवसेना एकनाथ गुट के सांसद ने आरोप लगाया कि रिया चक्रवर्ती के फोन पर एयू नाम से 44 बार फोन आया। एयू कौन है की जांच की मांग उठने लगी। भाजपा के नीतिश राणे ने इस मामले को जोरशोर से उठाया। दिशा के पिता ने आदित्य ठाकरे को आरोपी बनाने की मांग की है।

ईधर उद्धव ठाकरे की शिवसेना के नेता संजय राउत का कहना है कि भाजपा औरंगजेब के मुद्दे पर असफल होने के बाद व्यर्थ में इस मामले को उठा रही है।
खबर है कि आदित्य ठाकरे इस संबंध में कुछ भी अदालत में कहने की बात कह रहे हैं।

कुल मिलाकर ये तय है कि इंसाफ नहीं हुआ है। सरकारी एजेंसियां अगर इंसाफ नहीं कर पाईं तो कुदरती ताकत इंसाफ करेगी। —————————————————
जवाहर नागदेव वरिष्ठ पत्रकार, चिंतक, विश्लेषक,
मोबा. 9522170700
‘बिना छेड़छाड़ के लेख का प्रकाशन किया जा सकता है’
———————————————-

  • Related Posts

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

      बड़े बदमाश हैं आजकल के बच्चे। जल्दी जिद नहीं छोड़ते। तर्क-वितर्क में नंबर वन। सही तर्क। समझदारी मां-बाप से भी ज्यादा। टुच्चे भर बड़े होते और पैरेन्टस् को चकरघिन्नी…

    Read more

    AI की मदद से बंदे ने खोज डाली 25 पुश्तैनी प्रॉपर्टी, वायरल हुई कहानी

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब सिर्फ चैटिंग, फोटो एडिटिंग या ऑफिस वर्क तक सीमित नहीं रह गया है. उत्तर प्रदेश के एक युवक ने AI की मदद से ऐसा काम कर दिखाया,…

    Read more

    NATIONAL

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी