Ro no D15139/23

राजस्व पखवाड़ा 2026रू पत्थलगांव तहसील में 184 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

नामांतरण, जाति प्रमाण पत्र और सीमांकन मामलों के निराकरण में आई तेजी
राजस्व शिविरों से आमजनों को मिली राहत

जशपुरनगर 16 अप्रैल 2026/ लोगों की राजस्व संबंधी विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया गया। राजस्व पखवाड़ा अंतर्गत 01 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक पत्थलगांव तहसील में आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु व्यापक स्तर पर कार्यवाही की गई। इस दौरान शिविरों का आयोजन कर राजस्व संबंधी आवेदन प्राप्त कर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया। इस अवधि में कुल 354 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 184 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है, जबकि 170 लंबित प्रकरणों पर तेजी से कार्यवाही की जा रही है। तहसीलदार पत्थलगांव के मार्गदर्शन में विभिन्न राजस्व से संबंधित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया गया। विशेष रूप से जाति प्रमाण पत्र के 65, निवास प्रमाण पत्र के 53 एवं आय प्रमाण पत्र के 48 प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण किया गया, जिससे आम नागरिकों को त्वरित राहत मिली।
इसी प्रकार राजस्व मदों के अंतर्गत अविवादित नामांतरण के प्राप्त आवेदन में से 16 का त्वरित निराकरण किया गया तथा शेष प्रकरण पर कार्यवाही प्रक्रियाधीन हैं। सीमांकन के 6 मामलों में से 2 का निराकरण कर 4 प्रकरणों पर कार्यवाही जारी है। इसके अलावा खाता विभाजन एवं अन्य प्रकरणों में भी आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। राजस्व पखवाड़ा के दौरान आयोजित शिविरों में बी-1 (खसरा) का वाचन किया गया तथा पटवारी प्रतिवेदन हेतु प्राप्त आवेदनों पर भी आवश्यक कार्रवाई की गई। कई प्रकरणों में आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति एवं फील्ड जांच की प्रक्रिया जारी होने के कारण निराकरण लंबित है।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण शीघ्र सुनिश्चित किया जाएगा। राजस्व पखवाड़ा के माध्यम से शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को उनके अधिकारों से संबंधित सेवाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह पहल न केवल राजस्व मामलों के त्वरित समाधान में सहायक सिद्ध हो रही है, बल्कि प्रशासन और आम नागरिकों के बीच विश्वास को भी मजबूत कर रही है।

  • Related Posts

    जिले में अब तक 320.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

      अम्बिकापुर 08 अगस्त 2026/   भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 16.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई…

    Read more

    शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में अप्रेंटिसशीप मेला का आयोजन 10 अगस्त को

      अम्बिकापुर 08 अगस्त 2026/  शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अंम्बिकापुर के प्राचार्य ने बताया कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में आई टी आई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों के लिए 10 अगस्त 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं