Ro no D15139/23

‘घर से उठवा लूंगी’… युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने चिराग पासवान से की मुलाकात, फिर पोस्ट शेयर कर ट्रोलर्स को दी चेतावनी

इंटरटेनमेंट डेस्क । सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आरजे महवश जो अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वह एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस बार चर्चा तब शुरू हुई जब उन्होंने शुक्रवार, 22 अगस्त को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ एक तस्वीर शेयर की। दोनों सीएलटी10 इवेंट के दौरान एक-दूसरे से मिले। महवश, जिनके बारे में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को डेट करने की भी अफवाह है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके कमेंट सेक्शन में यूजर्स के अलग-अलग तरह के कमेंट की बाढ़ आ गई। लेकिन, चर्चा चिराग पासवान और आरजे महवश की तस्वीर नहीं उसका कैप्शन है जो उन्होंने ट्रोलर्स के लिए लिखा।
चिराग पासवान और आरजे महवश की तस्वीर वायरल
तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘बस अब करी ना किसी ने बदतमीजी, घर से उठवा लूंगी।’ इस कैप्शन के साथ महवश ने हंसने वाले इमोजी भी लगाए हैं। हालांकि, महवश का ये पोस्ट कैप्शन के कारण देखते ही देखते तुरंत वायरल हो गया। महवश के कुछ फॉलोअर्स ने भी उनके इस मजाकिया अंदाज की तारीफ की। महवश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी यही पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘अब मुंह मत चला दे मुझे कोई।’
महवश के बारे में अफवाह है कि वह भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को डेट कर रही हैं। इसी वजह से दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। इतना ही नहीं महवश उनके बोल्ड वीडियो हों, मजाकिया पोस्ट और बेबाक अंदाज के लिए भी मशहूर हैं। हालांकि, युजवेंद्र चहल और महवश एक-दूसरे को बस अच्छा दोस्त ही बताते हैं। महवश पर चहल और धनश्री की शादी तोड़ने के आरोप भी लगे है। उनकी हर पोस्ट पर यूजर्स चहल के बारे में कमेंट जरूर करते हैं।
क्या है सीएलटी10 इवेंट?
सीएलटी10 (CLT10) टेनिस बॉल क्रिकेट लीग है जो 22-24 अगस्त 2025 को नोएडा में आयोजित किया जा रहा है। यह लीग अनुभवी खिलाड़ियों, मशहूर हस्तियों और टीम मालिकों के बीच एक 10-ओवर का क्रिकेट मैच होता है। बता दें कि दिल्ली में हुई नीलामी में महवश ने अपनी टीम को खरीदा और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट स्टार शॉन मार्श को टीम का कप्तान बनाया था।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में

    *खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी खेल व खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं, प्रशिक्षण और अधोसंरचना पर करेंगे मंथन*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी होंगे शामिल,…

    Read more

    छत्तीसगढ़ी फिल्म लन्दर फंदर प्यार मोहब्बत नाम कलाकारों का डेब्यू

    रायपुर  लन्दर फंदर प्यार मोहब्बत नाम से छत्तीसगढ़ी फ़िल्म बन रही है आज रायपुर के एक निजी होटल मे इस फ़िल्म का टाइटल लॉन्च किया गया l इस फ़िल्म मे…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच