Ro no D15139/23

ग्रामीण सेवा सहकारी समिति डोमा का चयन “ठाकुर प्यारेलाल पुरस्कार” हेतु

धमतरी, 04 नवम्बर 2025/

विकासखण्ड एवं जिला धमतरी अंतर्गत पंजीयन क्रमांक 944 ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित, डोमा का चयन सहकारिता क्षेत्र में राज्य शासन के सर्वोच्च सम्मान “ठाकुर प्यारेलाल पुरस्कार” के लिए किया गया है।

समिति के कार्यक्षेत्र में कुल 06 ग्राम शामिल हैं, जिनके 2306 कृषक सदस्य हैं। समिति का वार्षिक व्यवसाय 06 करोड़ रुपए से अधिक है तथा धान उपार्जन 01 लाख क्विंटल से ज्यादा किया गया है। समिति की लाभार्जन क्षमता अत्यंत उत्कृष्ट रही है और यह अपने कृषक सदस्यों को प्रतिवर्ष नियमित रूप से लाभांश का भुगतान करती है।

लगातार पारदर्शी एवं प्रभावी संचालन के कारण समिति डोमा ने जिले की अन्य समितियों में विशिष्ट स्थान प्राप्त किया है, जिसके परिणामस्वरूप उसे सहकारिता क्षेत्र के इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

ठाकुर प्यारेलाल पुरस्कार का विवरण:
राज्य शासन द्वारा सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली समितियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “ठाकुर प्यारेलाल सिंह सहकारिता पुरस्कार” प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार राज्य के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक एवं सहकारिता के अग्रदूत ठाकुर प्यारेलाल सिंह की स्मृति में प्रारंभ किया गया है। पुरस्कार के अंतर्गत चयनित समिति को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी तथा नगद पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।

समिति डोमा को इस उपलब्धि के लिए चयनित किया जाना जिले के लिए गर्व का विषय है। यह सम्मान सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त एवं प्रेरणादायी बनाएगा।

  • Related Posts

    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने की स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा 

    पंचायत स्तर पर एनसीडी स्क्रीनिंग और टीकाकरण में तेजी लाने पर जोर   धमतरी, 22 जुलाई 2026। जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री अबिनाश…

    Read more

    दिव्यांग बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, समाज कल्याण विभाग की संस्थाओं में हुआ वृक्षारोपण

    धमतरी, 22 जुलाई 2026। हरियाली अमावस्या एवं वर्षा ऋतु के अवसर पर समाज कल्याण विभाग, धमतरी के अंतर्गत संचालित विभिन्न संस्थाओं में दिव्यांग बच्चों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया…

    Read more

    NATIONAL

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…