Ro no D15139/23

सुशासन तिहार अंतर्गत जनपद पंचायत छुरिया के ग्राम घुपसाल कु. में समाधान शिविर संपन्न

राजनांदगांव 19 मई 2025। सुशासन तिहार अंतर्गत जनपद पंचायत छुरिया के ग्राम पंचायत घुपसाल कु. में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में आमगांव छु, बम्हनीचारभाठा, भकुर्रा, बूचाटोला, दामाबंजारी, गेरूघाट, घोटिया, जयसिंगटोला, कल्लूबंजारी, केशोटोला, कुहीकला, लाममेटा, मासुल, मेटेपार, टिपानगढ़ के ग्रामीणों से शिकायत एवं मांगों से संबंधित आवेदनों का विभागवार निराकरण किया गया। समाधान शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक न्याय, विद्युत, वन, श्रम, पशुपालन सहित अन्य विभागों को प्राप्त कुल 2220 आवेदन का निराकरण किया गया। जिनमें से 2189 आवेदन मांगों एवं 31 आवेदन शिकायतों से संबंधित थे।
समाधान शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रत्येक मांग एवं शिकायतों से संबंधित आवेदनों का ग्रामीणों की उपस्थित में निराकरण की सार्वजनिक वाचन के माध्यम से जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने समाधान की प्रक्रिया में भाग लेकर अपनी संतुष्टि व्यक्त की। शिविर में शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। इनमें पंचायत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास पूर्णता पर अभिनंदन प्रमाण पत्र व नवीन जॉब कार्ड, खाद्य विभाग द्वारा नवीन राशन कार्ड, परिवहन विभाग द्वारा ड्राविंग लाइसेंस, श्रम विभाग द्वारा श्रम कार्ड,  मछली पालन विभाग द्वारा मछली जाल, कृषि विभाग द्वारा बीज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति पत्र तथा दिव्यांग हितग्राहियों को ई-ट्राईसाइकल का वितरण किया गया। महिला बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं की गोद भराई एवं नन्हे बच्चों का अन्नप्रसान भी कराया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी ली।
समाधान शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संजय सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य श्री गोपाल सिंह भुआर्य, श्री बालमुकुंद कुंजाम, श्री ओम प्रकाश चन्द्रवंशी, श्री एकांत चंद्राकर, श्रीमती लक्ष्मी मण्डावी, श्रीमती भेष बाई साहू एवं श्रीमती उतरा निषाद, सदस्य जनपद पंचायत छुरिया तथा सम्मिलित ग्राम पंचायतों समस्त सरपंच, पंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि, तहसीलदार कुमर्दा श्रीमती अकांक्षा साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया श्री होरीलाल साहू  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राजनांदगांव जिले में अब तक 1123.1 मिमी वर्षा दर्ज

    *- जिले में आज 354.8 मिमी बारिश हुई* राजनांदगांव 05 जुलाई 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी…

    Read more

    कम पानी, अधिक मुनाफा धान छोड़ उद्यानिकी फसलों की ओर बढ़े किसान तामेश्वर लाल साहू

    – फसल विविधीकरण बना समृद्धि का आधार*   *- धान की जगह सब्जी की खेती से बढ़ी आय*   राजनांदगांव 05 जुलाई 2026। अल्प वर्षा और जल संरक्षण की आवश्यकता…

    Read more

    NATIONAL

    पलामू में उपायुक्त की पहल पर जर्जर स्कूल बना आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, DSWO ने किया उद्घाटन

    पलामू में उपायुक्त की पहल पर जर्जर स्कूल बना आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, DSWO ने किया उद्घाटन

    भारतीय सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च : पीएम ने जमशेदपुर की तनीषा को सराहा, बोले- झारखंड की बेटियों ने सबसे अधिक प्रभावित किया

    भारतीय सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च : पीएम ने जमशेदपुर की तनीषा को सराहा, बोले- झारखंड की बेटियों ने सबसे अधिक प्रभावित किया

    सांसद संजय जायसवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान तय करे आतंकवाद चाहिए या पानी’

    सांसद संजय जायसवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान तय करे आतंकवाद चाहिए या पानी’

    पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि: छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ हुई शांत

    पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि: छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ हुई शांत

    प्रधानमंत्री ने पंडवानी गायिका तीजन बाई जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

    प्रधानमंत्री ने पंडवानी गायिका तीजन बाई जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

    ममता बनर्जी की जनहित योजनाओं को बंद नहीं करेगी शुभेंदु अधिकारी सरकार, लाभार्थियों की होगी सघन जांच

    ममता बनर्जी की जनहित योजनाओं को बंद नहीं करेगी शुभेंदु अधिकारी सरकार, लाभार्थियों की होगी सघन जांच