Ro no D15139/23

Samantha Ruth Prabhu-Raj Nidimoru Net Worth: सामंथा रुथ प्रभु या उनके पति राज निदिमोरु—अमीरी में कौन आगे? आंकड़ों से हुआ खुलासा

Samantha Ruth Prabhu-Raj Nidimoru Net Worth: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और निर्देशक राज निदिमोरु ने 1 दिसंबर 2025 को शादी कर ली है. शादी की पहली खूबसूरत तस्वीरें भी सामंथा सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं. ऐसे में अब जानिए कि नेट वर्थ के मामले में आखिर कौन आगे है.

साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने फाइनली अपने फैंस को गुड न्यूज देते हुए यह कन्फर्म कर दिया है कि उन्होंने मशहूर डायरेक्टर राज निदिमोरु से शादी कर ली है. महीनों से सोशल मीडिया पर चल रही रूमर्स के बाद कपल ने अपनी इंटीमेट वेडिंग की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं. सामंथा ने पोस्ट में सिर्फ शादी की डेट कैप्शन में लिखी, “01.12.2025”. अब देखते ही देखते कमेंट सेक्शन बधाइयों से भर गया.

कपल ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में मौजूद ईशा फाउंडेशन के लिंग भैरवी मंदिर में सादगी भरी शादी की. शादी के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि किसकी नेट वर्थ ज्यादा है? ऐसे में आइए हम आपको इसकी डिटेल्स बताते हैं.

सामंथा रुथ प्रभु की नेट वर्थ

मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में सामंथा की नेट वर्थ 100–110 करोड़ रुपये के बीच है. उनकी कमाई कई सोर्स से आती है जैसे फिल्में और OTT शो, ब्रांड एंडोर्समेंट (फैशन, ब्यूटी, फूड और लाइफस्टाइल ब्रांड्स) और रियल एस्टेट व बिजनेस इन्वेस्टमेंट शामिल हैं.

इन सभी की वजह से सामंथा आज साउथ की सबसे ज्यादा कमाने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं.

राज निदिमोरु की नेट वर्थ कितनी है?

राज, मशहूर जोड़ी राज एंड डीके का हिस्सा हैं. मनी कंट्रोल की ही छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में उनकी नेट वर्थ लगभग 83–85 करोड़ रुपये मानी जाती है. उनकी कमाई मुख्य रूप से राइटिंग, डायरेक्शन और प्रोडक्शन से होती है. इसके अलावा उनकी कमाई का सोर्स बैकएंड प्रॉफिट और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स भी हैं.

आने वाले समय में उनकी नेट वर्थ 100 करोड़ के पास पहुंचने की उम्मीद है.

कौन आगे है?

आंकड़ों से जाहिर है कि 2025 में सामंथा की नेट वर्थ राज से ज्यादा है.

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिला नया रंग : पारिवारिक फिल्म ‘अंगार’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज

    छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिला नया रंग : पारिवारिक फिल्म ‘अंगार’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज रायपुर, 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों के लिए आज का दिन…

    Read more

    धुरंधर 2’ की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 15वें दिन भी छापे करोड़ों

    Dhurandhar 2 Box Office Day 15: बॉलीवुड की मेगा बजट स्पाई एक्शन थ्रिलर धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है. रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर.…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?