Ro no D15139/23

एसडीएम अनुविभागीय स्तर पर ले बैठक, फील्ड का करें निरीक्षण: कलेक्टर चतुर्वेदी

अवार्ड पारित प्रकरणों में पूर्ण करें रिकॉर्ड दुरुस्ती का कार्य
समय-सीमा से बाहर के प्रकरणों का प्राथमिकता से करें निराकरण
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक
रायगढ़ । कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री बृजेश क्षत्रिय, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश कुमार गोलछा सहित समस्त एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुविभागीय स्तर पर प्रगतिरत कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते कहा कि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं कार्यों की प्रगति हेतु सभी एसडीएम अपने अनुविभागीय स्तर पर सभी विभागों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा करें। ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिलने के साथ ही विकास कार्यों को बेहतर गति मिल सके। इसके साथ ही प्रत्येक शनिवार को एसडीएम अनुविभागीय दौरा सुनिश्चित कर विकास कार्यों का निरीक्षण करें, ताकि कार्यों में गति के साथ गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की साप्ताहिक प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि राजस्व प्रकरणों में निराकरण बेहतर हो सके साथ ही उन्होंने एसडीएम को तहसीलदारों को निराकृत प्रकरणों का अवलोकन के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने बैठक में अविवादित, विवादित नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, भू-अर्जन जैसे विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा करते हुए राजस्व अधिकारियों को सभी राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्वामित्व योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए सर्वे के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने डिजिटल हस्ताक्षर खसरों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस दौरान आधार कार्ड, मोबाइल नंबर एवं किसान किताब की प्रविष्टि भी साथ-साथ करने के निर्देश दिए, जिससे इस कार्य में तेजी आए।
लंबित राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता से करें निराकरण
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने राजस्व न्यायालयों में दर्ज लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों में कई प्रकरण एक वर्ष या दो वर्ष से लंबित है। ऐसे प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करें, इसके साथ ही प्रकरणों में दिए गए समय-सीमा का विशेष ध्यान देते हुए निराकरण सुनिश्चित करें, इसमें किसी प्रकार की लेटलतीफी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही ऐसे प्रकरण जो समय-सीमा से बाहर हैं और काफी लंबे समय से चल रहे हैं उनके निराकरण में भी समयबद्ध तेजी लाएं।
रिकॉर्ड दुरुस्ती में लाए तेजी
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने जिले में विभिन्न परियोजनाओं के अंतर्गत हुए भू-अर्जन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अनुविभागवार भू-अर्जन की समीक्षा करते हुए कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अवॉर्ड पारित होने के पश्चात अर्जित भूमि का रिकॉर्ड दुरुस्ती का कार्य तत्काल करना सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    उच्चतम न्यायालय की विशेष लोक अदालत: 31 जुलाई तक करें आवेदन

      कोरबा 09 जुलाई 2026/न्याय को सरल, सुलभ एवं आपसी सहमति के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ‘‘समाधान समारोह 2026 का आयोजन…

    Read more

    वर्षाकाल में आकाशीय बिजली से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने जारी की जन-जागरूकता अपील

      कोरबा 09 जुलाई 2026/वर्षाकाल में आकाशीय बिजली गिरने की अत्यधिक संभावनाओं को देखते हुए  स्वास्थ्य  एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आमजन से सतर्कता बरतने एवं सुरक्षा संबंधी उपायों का पालन…

    Read more

    NATIONAL

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    अमेरिका ने जारी किया ईरान पर तबाही का VIDEO; 90 ठिकानों को किया ध्वस्त, US सेना अगले हमले के लिए तैयार

    अमेरिका ने जारी किया ईरान पर तबाही का VIDEO; 90 ठिकानों को किया ध्वस्त, US सेना अगले हमले के लिए तैयार

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज