Ro no D15139/23

वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा की बात बेबाक .. हवस में तो औरत के पैर तक चाट जाता है, हर मर्द कुत्ता तो नही होता मगर ये भी कभी काट लेता है ।

“लोग जिस्मों पे उतर आए हैं अब चलता बन ,
तू बहुत देर से पहुंचा है खिलौने वाले ।”
“ये क्या हाल बना रखा है , आखिर कुछ करते क्यों नही” कभी टीवी पर आने वाला यह विज्ञापन आज मां दुर्गा के आराधना के पर्व नवरात्रि पर दुर्ग में कन्या भोजन हेतु निकली 6 वर्षीय मासूम बालिका के साथ हुए अत्याचार , उत्पीड़न , बलात्कार के बाद हत्या अपराध तंत्र में लगाम कर पाने में बेबस होती सरकारों से अनायास ही याद आ गया । दुर्ग सहित देश के विभिन्न हिस्सों में बदहाल होती कानून व्यवस्था , बच्चियों व महिलाओं पर होते अत्याचार, महिलाओं की लुटती आबरू ने सोचने पर विवश कर दिया कि आखिर इनकी पीड़ा के लिए क्या एक दिन मोमबत्ती जला , काला फीता बांध, मौन जुलूस निकाल सोशल मीडिया में फ़ोटो अपलोड कर कर्तव्य से इतिश्री पा लाइक्स बटोरना भर रह गया है ?
हमारी बेटियां रोज उत्पीडित हो रही हैं स्कूल कालेज की राह पर सरेराह मनचलों द्वारा छेड़ी जाती है । बस ट्रेन में जानबूझ कर बैड टच सबको दिखता है पर हमारी संवेदनाओं को पाला मार गया है । देश का दुर्भाग्य कहे या विडम्बना कि देश की घटिया होती राजनीती और कार्पोरेट घराने के कब्जे में जाते मीडिया हाउस व टीआरपी की बीमारी के चलते बुद्धू बक्से के बुद्धिजीवियो की चुप्पी इन मुद्दों पर छाई रहती है मानो मीडिया व खद्दरधारीयों के मुंह पर फेवीक्विक की दो बूंद टपका दी गई हो।
आज आक्रोश तो इतना है कि आज सिर्फ “तमाम सबूतों और गवाहों के आधार पर आरोपीयों और चुप्पी साधे तमाश बिनों को सरेराह सजाए मौत दी जाती है लिखूं।
और अंत मे :-
हवस में तो औरत के पैर तक चाट जाता है,
हर मर्द कुत्ता तो नही होता मगर ये भी कभी काट लेता है ।

#जय_हो 07 अप्रैल 2025 कवर्धा(छत्तीसगढ़)

  • Related Posts

    नक्सलवाद को लेकर लोकसभा में गरजे सांसद संतोष पांडेय, बोले- छग में अंतिम सांस ले रहा नक्सलवाद

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने आज लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) से मुक्त करने हेतु…

    Read more

    पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ग्रामीण व वनांचल क्षेत्रों के विकास हेतु मिली 4.02 करोड़ रु. से अधिक के अधोसंरचना विकास कार्यों की स्वीकृति

    *पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में सशक्त हो रहे ग्रामीण व वनांचल क्षेत्र, 4.02 करोड़ रु. से अधिक के विकास व अधोसंरचना कार्यों की मिली स्वीकृति* पंडरिया विधायक भावना…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत