Ro no D15139/23

अनाधिकृत अनुपस्थिति पर भृत्य को कारण बताओ नोटिस जारी

तीन दिवस में जवाब देने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
जिला कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी ने जिला कलेक्टोरेट कार्यालय रायगढ़ में पदस्थ भृत्य   सूरज चौहान के लंबे समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने को गंभीर लापरवाही मानते हुए उनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
नोटिस में उल्लेख है कि   सूरज चौहान, निवासी कसेरपारा, चक्रधर नगर, रायगढ़, 28 अक्टूबर 2024 से बिना किसी पूर्व सूचना एवं बिना अवकाश स्वीकृति के निरंतर अपने कर्तव्य से अनुपस्थित हैं। इस संबंध में पहले भी उन्हें 30 अक्टूबर 2025 को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 15 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त सूचना पत्र उन्हें 6 नवंबर 2025 को प्राप्त हो चुका है, किंतु इसके बावजूद न तो वे अपने कर्तव्य पर उपस्थित हुए हैं और न ही किसी प्रकार का स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया गया है।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर द्वारा संबंधित कर्मचारी को अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। नोटिस में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे 3 दिवस के भीतर लिखित स्पष्टीकरण के साथ अपने कर्तव्य पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। निर्धारित समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने की स्थिति में उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 तथा सामान्य प्रशासन विभाग के प्रचलित दिशा-निर्देशों के अंतर्गत एकपक्षीय कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
स.क्र./71/गुलाब डड़सेना

  • Related Posts

    सरगुजा ओलंपिक 2026ः दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    समापन समारोह में बाईचुंग भूटिया होंगे शामिल अम्बिकापुर 22 मार्च 2026/  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय ’सरगुजा ओलंपिक’ के दूसरे दिन खेल मैदानों…

    Read more

    संजय वन वाटिका में आवारा कुत्तों का हमलाः 15 हिरणों की मौत, लापरवाही पर कर्मचारियों को किया गया निलंबित

    अम्बिकापुर 22 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) सरगुजा वनमण्डल अंबिकापुर अंतर्गत संचालित संजय वन वाटिका (वन प्रबंधन समिति शंकरघाट) में 21 मार्च 2026 की रात्रि लगभग 3ः00 से 3ः30 बजे के…

    Read more

    NATIONAL

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत