Ro no D15139/23

नर्सिंग होम एक्ट का पालन नहीं किए जाने पर एस.जे. हेल्थ केयर हॉस्पिटल को कारण बताओ नोटिस जारी

अम्बिकापुर 03 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देशानुसार  अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अम्बिकापुर के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  द्वारा गठित राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 30 अक्टूबर 2025 को अम्बिकापुर के मायापुर के ठनगनपारा स्थित एस.जे.हेल्थ केयर हॉस्पिटल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। टीम में नायाब तहसीलदार अम्बिकापुर श्री लकेश्वर सिरदार, नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत डॉ राजेश भजगावली, नोडल अधिकारी नर्सिंग होम एक्ट डॉ पी. के.सिन्हा शामिल थे। इस दौरान पाया गया कि अस्पताल द्वारा नर्सिंग होम एक्ट में विहित धाराओं, मापदण्डों एवं नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है जांच के दौरान कई कमियां पायी गई। जिसके आधार पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा एस.जे.हेल्थ केयर हॉस्पिटल के संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिसमें निरीक्षण बिंदुओं पर अपना स्पष्टीकरण 03 कार्य दिवस के भीतर  प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया है। स्पष्टीकरण समय सीमा में अप्राप्त होने एवं संतोषजनक जवाब नहीं होने पर नर्सिंग होम एक्ट के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही किया जाएगा।
  • Related Posts

    इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक-‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने शासकीय आवास में सुना ‘मन की बात’ का 137वां संस्करण, कहा-प्रधानमंत्री का संवाद जनभागीदारी और राष्ट्रनिर्माण की भावना को देता है नई…

    Read more

    नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल चिंतित 0 अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं अधिकारी

      रायपुर, 30 अगस्त 2026/ नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद 288 से अधिक भारतीय नागरिकों के लापता होने की खबर पर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात