Ro no D15139/23

बस्तर में छः हजार और परिवारों को मिलेगी उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त एलपीजी कनेक्शन

बस्तर जिले के हजारों परिवारों के लिए एक खुशखबरी है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जिले में छः हजार और गरीब परिवारों को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन का लाभ मिलने जा रहा है। खाद्य विभाग के  अधिकारियों ने बताया कि यह नई पहल बस्तर में उज्ज्वला योजना की सफलता को आगे बढ़ाएगी, क्योंकि वर्तमान में जिले के लगभग एक लाख 32 हजार परिवारों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। छः हजार नए कनेक्शन वितरित होने के बाद जिले में उज्ज्वला लाभार्थियों की कुल संख्या बढ़कर लगभग एक लाख 38 हजार हो जाएगी। पारंपरिक चूल्हों से निकलने वाले धुएं से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों को कम करने के उद्देश्य से शुरू की गई यह योजना बस्तर के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में जीवन की गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिला प्रशासन द्वारा जल्द ही इन छः हजार परिवारों को भी गैस कनेक्शन प्रदान करने पहल किया जा रहा है। जिससे उन्हें धुआं मुक्त रसोई और आसानी से ईंधन उपलब्ध हो सके। बस्तर के लोग इस विस्तार से उत्साहित हैं, क्योंकि यह कदम न केवल पर्यावरण के लिए बेहतर है, बल्कि महिलाओं को लकड़ी इकट्ठा करने के श्रम से भी मुक्ति दिलाएगा।

  • Related Posts

    लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में दिया जाएगा विभिन्न पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण

      इच्छुक युवा 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन धमतरी, 24 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में जिले के युवाओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों…

    Read more

    स्तनपान और स्वस्थ आहार को बढ़ावा देकर सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन सकता है मीडिया”विश्व स्तनपान सप्ताह के पूर्व यूनिसेफ ने आयोजित की मीडिया कार्यशाला

    रायपुर, 23 जुलाई, 2026/ मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए यूनिसेफ ने रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए