Ro no D15139/23

Border 2 के टीजर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, डायलॉग बोलते वक्त हुए बेहद इमोशनल

Border 2 के टीजर लॉन्च पर पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सनी देओल दिखे. यहां वह फिल्म से अपना मशहूर डायलॉग बोलते हुए बेहद इमोशन हो गए.

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी मच अवेटेड वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ को गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने जे.पी. दत्ता की जेपी फिल्म्स के साथ मिलकर पेश किया है. फिल्म में दिलजीत दोसांझ, सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित बॉर्डर 2 को 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. अब फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है.

इस बीच, फिल्म से जुड़ा एक इमोशनल पल उस वक्त देखने को मिला जब एक्टर सनी देओल अपने पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए. मंच पर डायलॉग बोलते हुए उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

लॉन्च इवेंट में सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2’ का मशहूर डायलॉग कहा

विजय दिवस के मौके पर मुंबई में आयोजित एक ग्रैंड इवेंट में बॉर्डर 2 का मच अवेटेड टीजर लॉन्च किया गया. इस इवेंट में सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी सहित फिल्म की मुख्य कास्ट मौजूद थी. इस बीच वहां मौजूद ऑडियंस से बात करते हुए सनी देओल ने फिल्म का मशहूर डायलॉग कहा, “आवाज कहां तक जानी चाहिए?”

इसपर दर्शकों ने पूरी एनर्जी से जवाब दिया, ‘लाहौर तक’. हालांकि, डायलॉग बोलते वक्त उनकी आंखें नम हो गईं और वे अपने आंसू रोकने की कोशिश करते नजर आए, जिससे पूरा माहौल बेहद इमोशनल हो गया.

धर्मेंद्र के निधन के बाद सनी देओल का पहला पब्लिक अपीयरेंस

बता दें कि अपने पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद सनी देओल की यह पहली पब्लिक अपीयरेंस थी. धर्मेंद्र नवंबर की शुरुआत में स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अस्पताल में भर्ती हुए थे और बाद में उन्हें घर लाया गया था. 24 नवंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली और परिवार की मौजूदगी में पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान सलमान खान, शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी.

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिला नया रंग : पारिवारिक फिल्म ‘अंगार’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज

    छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिला नया रंग : पारिवारिक फिल्म ‘अंगार’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज रायपुर, 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों के लिए आज का दिन…

    Read more

    धुरंधर 2’ की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 15वें दिन भी छापे करोड़ों

    Dhurandhar 2 Box Office Day 15: बॉलीवुड की मेगा बजट स्पाई एक्शन थ्रिलर धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है. रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर.…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?