Ro no D15139/23

टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की जर्मनी में हुई सर्जरी, बोले- वापसी का इंतजार नहीं कर सकता

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जर्मनी के म्यूनिख में स्पोर्ट्स हर्निया (Sports hernia) की सर्जरी कराई है. सर्जरी के बाद वह जल्द ही बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे. यह उनकी पिछले तीन साल में तीसरी सर्जरी है.

34 साल के बल्लेबाज ने इस्टाग्राम पर लिखा, ‘लाइफ अपडेट: दाहिने निचले पेट में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी कराई. खुशी है कि सर्जरी सफल रही और मैं अब ठीक होने की राह पर हूं. वापसी का इंतजार नहीं कर सकता.’ स्पोर्ट्स हर्निया कमर या पेट के निचले हिस्से में नरम ऊतकों की चोट है, जिसमें अक्सर मांसपेशियां, कंडराएं या स्नायुबंधन शामिल होते हैं.

सर्जरी के बाद वह लगभग दो हफ्ते में बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे. भारत का अगला व्हाइट-बॉल दौरा अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ है, जिसमें तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच होंगे. सूर्यकुमार यादव 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से 50 ओवरों के फॉर्मेट में नहीं खेले हैं.

यह सूर्यकुमार की पिछले तीन वर्षों में तीसरी सर्जरी है. 2023 में उन्होंने टखने की सर्जरी कराई थी और इससे पहले 2024 में भी स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी कराई थी.

सर्जरी से पहले सूर्यकुमार आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए शानदार फॉर्म में दिखे और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. उन्होंने 717 रन बनाए, जो ऑरेंज कैप विजेता साई सुदर्शन (759 रन) के बाद सर्वाधिक है. उनकी टीम मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंची, जहां वह क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स से हार गई.

  • Related Posts

    उर्वरक विक्रय केन्द्रों पर सख्ती: 09 केन्द्रों में विक्रय प्रतिबंध, कई को कारण बताओ नोटिस

    धमतरी, 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी, अधिक मूल्य पर बिक्री एवं अन्य अनियमितताओं पर रोक लगाने…

    Read more

    आर.बी.सी. 6-4 के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत

      धमतरी 06 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई डूबने की घटनाओं में मृतकों के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपये…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….