Ro no D15139/23

साकार हुआ ‘पक्के घर’ का सपना

रायपुर, 12 नवम्बर 2025/ प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में अपने परिवार के लिए एक सुरक्षित, पक्का और सम्मानजनक घर का सपना होता है। यह सपना विशेष रूप से गरीब और निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए अकसर अधूरा रह जाता है। प्रधानमंत्री आवास योजना ने ऐसे ही अनगिनत परिवारों की तरह कबीरधाम जिले के ग्राम लालपुर कला निवासी श्री नारद साहू के जीवन में भी इस सपने को साकार कर दिया है।

श्री नारद साहू सीमित आमदनी में खेती और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित आय के कारण अपने परिवार के लिए पक्का घर बनाना उनके लिए असंभव था, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना उनके जीवन में उम्मीद की एक नई किरण बन गई है।

प्रधानमंत्री आवास योजना की बदौलत वह परिवार के साथ नए पक्के घर में गृह प्रवेश किया। आज श्री नारद साहू का परिवार गर्व और संतोष से परिपूर्ण है। इस योजना ने उन्हें न केवल घर दिया, बल्कि आत्मविश्वास और सम्मान का भाव भी प्रदान किया है।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की रजत जयंती श्री नारद साहू के जीवन में अविस्मरणीय खुशी लेकर आई। यह अवसर न केवल प्रदेश बल्कि कबीरधाम जिले के लिए भी ऐतिहासिक रहा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के रायपुर आगमन के साथ ही जिले में एक साथ 13 हजार से अधिक परिवारों ने अपने नए आशियानों में गृह प्रवेश किया। उसी शुभ अवसर पर श्री नारद साहू ने भी अपने सपनों के घर में प्रवेश किया।

श्री नारद साहू बताते हैं कि पक्का घर है, तो मन को शांति और सुरक्षा का अनुभव होता है। श्री नारद साहू की पत्नी श्रीमती ललिता साहू को महतारी वंदन योजना का लाभ भी प्राप्त हो रहा है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ हुई है। दोनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं ने गरीब परिवारों के जीवन में नई रोशनी और खुशहाली भर दी है।

  • Related Posts

    होली त्योहार पर अम्बेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा

    अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने मेडिकल स्टाफ के लिए जारी किए विशेष निर्देश* *होली त्योहार पर शासकीय अवकाश के कारण ओपीडी बंद रहेगी, इमरजेंसी सेवा पूर्ववत जारी रहेगी* *सभी वार्डों…

    Read more

    अंगदान से मानवता को नई दिशा: प्रोजेक्ट दधीचि से जुड़कर पशु चिकित्सा कर्मी बने प्रेरणा स्रोत

    मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पहल, कलेक्टर ने अंगदान संकल्प लेने वाले कर्मचारी को किया सम्मानित रायपुर, 02 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख