Ro no D15139/23

उल्लास और खुशी के माहौल में आजादी के उत्सव को मनाने के लिए महापौर एवं कलेक्टर ने स्वतंत्रता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भारत माता की जय उद्घोष के साथ स्वतंत्रता दौड़ एवं तिरंगा रैली का निकला कारवां
राजनांदगांव 14 अगस्त 2025। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा उल्लास और खुशी के माहौल में आजादी के उत्सव को मनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम खेल परिसर मैदान गौरव पथ राजनांदगांव में महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने स्वतंत्रता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर तिरंगा रैली का आयोजन भी  किया गया। भारत माता की जय उद्घोष के साथ स्वतंत्रता दौड़ एवं तिरंगा रैली का कारवां अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम खेल परिसर मैदान गौरव पथ राजनांदगांव से प्रारंभ होकर वीआईपी रोड होते हुए भदौरिया चौक, दिग्विजय स्टेडियम के सामने से वापस वीआईपी रोड होते हुए अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम खेल परिसर मैदान गौरव पथ राजनांदगांव में समाप्त हुई।
महापौर श्री मधुसूदन यादव ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह अवसर हमें अपने देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृतियों को संजोए रखने की याद दिलाता है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने त्याग एवं बलिदान दिया है। आजादी के उत्सव को मनाने के लिए हर घर तिरंगा के साथ हम स्वतंत्रता दौड़ में शामिल हो रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति सजगता के लिए भी यह संदेश है। स्वतंत्रता दौड़ में जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, आयुक्त नगर निगम श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल, उप संचालक कृषि श्री टीकम ठाकुर, जिला खेल अधिकारी श्री ए एक्का, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री मृणाल चौबे सहित जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी, खिलाड़ी, खेल संघ के पदाधिकारी, अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक, जिला समन्वयक यूनिसेफ श्री विनोद कुमार टेम्बुकर एवं युवोदय के स्वयंसेवी उत्साह के साथ शामिल हुए।

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय में 5 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन

    राजनांदगांव 31 जुलाई 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में 5 अगस्त 2026 को सुबह 10.30 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। रोजगार मेले में…

    Read more

    राजनांदगांव जिले में अब तक 3544.1 मिमी वर्षा दर्ज

    जिले में आज 85.1 मिमी बारिश हुई*   राजनांदगांव 31 जुलाई 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल