Ro no D15139/23

पीडि़ता बच्ची को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के ओपीडी में संवेदनशीलतापूर्वक जांच कर दी गई आवश्यक दवाईयां

– पॉक्सो या रेप केस की मेडिकल जांच पश्चात रिपोर्ट घटनास्थल के निकटतम पीएचसी, सीएचसी या जिला अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर या स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा की जाती है तैयार
राजनांदगांव 14 अगस्त 2025। दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार मानवता शर्मसार.. का खंडन। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के स्त्री रोग विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिस तरह एफआईआर हमेशा घटनास्थल के निकटतम थाने में दर्ज कराई जाती है। उसी तरह पॉक्सो या रेप केस की मेडिकल जांच पश्चात रिपोर्ट भी घटनास्थल के निकटतम पीएचसी, सीएचसी या जिला अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर या स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा तैयार की जाती है। यह व्यवस्था राजनांदगांव जिले में मेडिकल कॉलेज निर्माण के पूर्व से चली आ रही है एवं दुर्ग, अंबिकापुर, रायगढ़, कांकेर, महासमुंद, रायपुर में भी इसी नियम का अनुकरण किया जा रहा है।
शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के स्त्री रोग विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार इस केस में भी रेप पश्चात बिना एफआईआर के मेडिकल जांच रिपोर्ट हेतु पुलिस अधिकारियों के साथ सीधे मेडिकल कॉलेज के प्रसूति स्त्री रोग (ट्रायज रूम) में उपस्थित हुई थी। चूंकि पीडि़ता को इलाज की जरूरत नहीं थी, इसलिए उसे नियमानुसार पॉक्सो जांच व रिपोर्ट बनाने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। मेडिकल कॉलेज एक शैक्षणिक संस्थान है। यहां शैक्षणिक कार्य एवं तृतीय स्तर की चिकित्सा सेवा प्रदान किए जाते हैं और आवश्यक होने पर ही रेप पीडि़ता को तृतीय लेवल की सुविधा अर्थात सर्जरी या गहन चिकित्सा प्रदान की जाती है, जबकि पॉक्सो रिपोर्ट, 376 प्राथमिक मुलाहिजा रिपोर्ट, राज्य स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर द्वारा तैयार किए जाते हैं। यह कहना पूर्णत: गलत है कि पीडि़ता दर्द से तड़प रही थी और उसे इलाज की जरूरत थी, क्योंकि 8 अगस्त 2025 को सुबह मेडिकल कॉलेज चिकित्सकों (स्त्री रोग व शिशु रोग) द्वारा पीडि़ता की ओपीडी में जांच कर आवश्यक दवाएं, विटामिन्स प्रिस्क्राइब किए गए थे। वह पर्ची पीडि़ता के परिजन द्वारा यह कह कर वापस कर दिया गया कि इसकी जरूरत नहीं हंै। रेफर व ओपीडी पर्ची विभाग में उपलब्ध है।

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय में 5 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन

    राजनांदगांव 31 जुलाई 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में 5 अगस्त 2026 को सुबह 10.30 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। रोजगार मेले में…

    Read more

    राजनांदगांव जिले में अब तक 3544.1 मिमी वर्षा दर्ज

    जिले में आज 85.1 मिमी बारिश हुई*   राजनांदगांव 31 जुलाई 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल