Ro no D15139/23

आज होगी सम्राट सरकार की दूसरी कैबिनेट की बैठक, कई जरूरी प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Bihar Cabinet: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आज दूसरी कैबिनेट की बैठक होगी. यह बैठक शाम करीब 5 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय में होगी. सीएम सम्राट चौधरी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इसमें दोनों उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे. इस दौरान कई जरूरी प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. कैबिनेट की बैठक के बाद ब्रीफिंग 6 बजे शाम तक हो सकती है.

22 अप्रैल को हुई थी पहली बैठक

सम्राट सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक 22 अप्रैल को हुई थी. इस बैठक में कुल 22 अहम एजेंडों पर मुहर लगी थी. करीब एक घंटे चली इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए थे, जिनका सीधा असर विकास, रोजगार और सुरक्षा पर दिखेगा.

सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर मिली थी मंजूरी

22 अप्रैल को हुई बैठक में बिहार में 11 नए ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को मंजूरी दी गई, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. जिस भी जिले के जिस एरिया में सैटेलाइट टाउनशिप बनाए जायेंगे, वहां जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गई है. इसके साथ ही इससे जमीन देने वालों को खास फायदा मिल सकता है.

अन्य जरूरी प्रस्तावों पर भी लगी थी मुहर

इसके अलावा 22 अप्रैल को हुई कैबिनेट की बैठक में अन्य जरूरी प्रस्तावों पर भी मुहर लगी थी. सरकार ने महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया था. 1500 महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी दी जाएगी. इसके साथ ही 3200 पुलिसकर्मियों को मोटरसाइकिल भी दी जाएगी. इस योजना पर कुल 66.75 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

साथ ही सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर क्षेत्र को अब काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. इस परियोजना के लिए 680 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है. मुंगेर जिले के तारापुर में धार्मिक और पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए बड़ा फैसला हुआ था. इसके लिए कृषि विभाग की 15 एकड़ जमीन पर्यटन विभाग को मुफ्त में दी जाएगी, जिससे इलाके में पर्यटन को नई दिशा मिलेगी.

  • Related Posts

    झारखंड में तपती गर्मी से लोगों को मिली राहत, रांची में सुबह-सुबह झमाझम बारिश

    Jharkhand Weather: साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से आखिरकार झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया. शुक्रवार की सुबह तेज हवा के साथ आकाश में बादल छा गए और बारिश शुरू हो…

    Read more

    सिद्धरमैया के इस्तीफे की अटकलें तेज, राज्यपाल की गैरमौजूदगी से कर्नाटक का सियासी सस्पेंस और गहराया

    कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन अब लगभग तय माना जा रहा है. खबर है कि सिद्धरमैया गुरुवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. माना जा रहा है कि कांग्रेस…

    Read more

    NATIONAL

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी