Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन के जरिए पहाड़ी की तलहटी में बसे कोरली में पानी बनी जीवन दायिनी

जगदलपुर 10 जनवरी 2025/ बस्तर की जीवन दायिनी इंद्रावती नदी के किनारे पहाड़ों की तलहटी में बसे 42 घरों वाले कोरली में जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर को जलापूर्ति किया जा रहा है। यह गांव प्रकृति की गोद में खेल रहा है चारों ओर पहाड़ हैं और यहां पहुंचने के लिए घाटियों को पार करके जाना पड़ता है। पहले गांव की लगभग 203 की आबादी नदी के पानी से अपनी दैनिक दिनचर्या निर्वहन कर रही थी। यहां के ग्रामीणों का मुख्य व्यवसाय खेती-किसानी और वनोपज संग्रहण करना है खेत के काम में पुरुषों का हाथ महिलाएं भी बंटाती हैं और घर के कामकाज सहित बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी सम्भालती हैं। साथ ही घर के बाहर हैण्डपंप एवं नदी से पानी भरने का कार्य भी ये ही करती थी, जिसके कारण शरीर में थकान एवं स्वभाव में बदलाव आम बात हो गया था। लोहण्डीगुड़ा विकासखण्ड अंतर्गत कोरली गांव के सरपंच श्री केशवलाल मौर्य बताते हैं कि गांव के लोगों को प्रत्येक कार्य के लिए नदी के पानी पर निर्भर रहना पड़ता था, बारिश के मौसम में गन्दे पानी के उपयोग से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता था। ग्रामीण बीमार पड़ते थे और ईलाज के लिए ब्लॉक मुख्यालय जाना कष्टप्रद था। लेकिन अब सरकार की महत्वपूर्ण योजना जल जीवन मिशन ने हमारे गांव की तस्वीर बदल दी है। सरकार द्वारा सभी घरों में एक जैसा नल लगा कर एक बराबर सभी को पानी दी जा रही है। जिससे महिलाओं को अपने लिए भी समय मिल जाता है, वे खेती-किसानी में सहयोग करने के साथ ही वनोपज संग्रहण में जुटी रहती हैं। सरपंच श्री मौर्य गांव में पानी की खुशहाली देने हेतु सरकार को धन्यवाद देते हुए कृतज्ञता प्रकट करते हैं।

हर घर जलापूर्ति जनसरोकार की सार्थक पहल

खेती-किसानी परिवार से जुड़ी ग्रामीण महिला तुलसी का कहना है कि घर का कोई भी कार्य बिना पानी के नहीं होता है और नदी से पानी भरने के लिए कच्चे रास्ते से जाना पड़ता था। बारिश में चिकनी मिट्टी में पैर फिसल जाते थे बहुत धीरे-धीरे, संभल-संभल कर पानी लाया करते थे किन्तु अब वह दिन यादें बन गई है। चूंकि मेरे घर में सरकार ने नल लगा दिया है, अब हमें घर पर ही शुद्ध जल प्राप्त हो रहा है। जिससे मन और तन दोनों खुश हैं और खेती-किसानी के लिए ज्यादा वक्त मिलता है। तुलसी ने हर घर जलापूर्ति के लिए सरकार के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए इसे जनसरोकार की दिशा में सार्थक पहल निरूपित किया।

  • Related Posts

    बस्तर के होनहारों के लिए सुनहरा अवसर प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं हेतु प्रवेश प्रक्रिया शुरू

      जगदलपुर, 24 मार्च 2026/ प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश की प्रक्रिया विधिवत रूप से शुरू कर दी गई है।…

    Read more

    छापर भानपुरी में मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न

    जगदलपुर, 24 मार्च 2026/ आकांक्षी विकासखंड तोकापाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत छापर भानपुरी में मंगलवार को संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। एकीकृत…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे