Ro no D15139/23

निर्धारित राजस्व लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु विभागीय अधिकारी करें सार्थक पहल-आबकारी आयुक्त आर. संगीता

आबकारी आयुक्त सह सचिव ने आबकारी विभाग की संभाग स्तरीय बैठक में दिए निर्देश

जगदलपुर 18 मार्च 2025/ राज्य शासन द्वारा आबकारी विभाग के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी विभागीय अधिकारी सार्थक प्रयास करें। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी समन्वित दायित्व निर्वहन करें। उक्त निर्देश आबकारी आयुक्त सह सचिव वाणिज्यिक कर आबकारी विभाग आर. संगीता ने मंगलवार को कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभागार में आबकारी अधिकारियों के संभाग स्तरीय बैठक में दिए। साथ ही वर्ष 2025-26 के लिए देशी-विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों का आबकारी नीति के अंतर्गत व्यवस्थापन सुनिश्चित किए जाने कहा। वहीं अवैध मदिरा के परिवहन एवं विक्रय रोकने के लिए निरंतर जांच अभियान चलाए जाने सहित सम्बन्धितों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही देशी-विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों का नियमित रूप से निरीक्षण एवं निगरानी किए जाने कहा। बैठक में प्रबन्ध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन लिमिटेड श्री श्याम धावड़े सहित आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में अवगत कराया गया कि राज्य शासन द्वारा नवीन वित्तीय वर्ष में आबकारी विभाग के लिए साढ़े 12 हजार करोड़ रुपए आबकारी आय का राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शासन की नवीन आबकारी नीति के तहत देशी-विदेशी मदिरा की विक्रय दर विगत वर्ष की अपेक्षा कम होगी। राज्य में विक्रय दर कम होने से अन्य प्रदेशों से अवैध परिवहन की जाने वाली मदिरा पर नियंत्रण होगा। आबकारी एवं अद्योसंरचना शुल्क गत वर्ष की अपेक्षा कम किया गया है। राज्य में 67 नवीन शराब दुकान खोले जाने हेतु अनुमति प्राप्त हुई है। मदिरा दुकान विहीन क्षेत्र में नवीन शराब दुकान खोले जाने से सही दर पर सही मदिरा शासन की संचालित दुकान से प्राप्त होगी। वर्तमान वर्ष में रेडी-टू-ड्रिंक पे के लिए रजिस्टर्ड किया जाएगा। देशी-विदेशी मदिरा की दुकानों में कम्पोजिट शॉप अनुज्ञप्ति के प्रावधान को क्रियान्वित किया जाएगा। वहीं विदेशी मदिरा की प्रीमियम शॉप की नवीन दुकान खोला जाना प्रस्तावित है। देशी-विदेशी मदिरा दुकानों में अहाता लायसेंस उपलब्ध करायी जाएगी। मदिरा के फुटकर विक्रय दरों का नवीन विक्रय दर 01 अप्रैल 2025 से निर्धारण किया जाएगा। बैठक में आबकारी नीति के तहत निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप देशी-विदेशी मदिरा दुकानों का व्यवस्थापन किए जाने के लिए कंप्यूटर पॉवर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान बस्तर संभाग के सभी जिलों के आबकारी अधिकारी और मद्य भण्डागार जगदलपुर के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    एनआरएलएम की मदद से पेड़ना महिला समूह ने संवारी आत्मनिर्भरता की राह

    कैंटीन संचालन से बढ़ी आमदनी, हर माह 35 से 40 हजार रुपए की आय अर्जित कर रहीं समूह की महिलाएं रक्षाबंधन के पूर्व महतारी वंदन योजना की सहायता राशि देने के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला