जशपुरनगर 5 जनवरी 25/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने स्कूल में लम्बे समय से नदारद शिक्षकों पर कार्रवाई करने के निर्देश शिक्षा विभाग को दिए थे। इसी कढ़ी में बगीचा विकास खंड के शासकीय प्राथमिक शाला गरांज के सहायक शिक्षक एल बी श्री भागन राम और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरडेग के सहायक ग्रेड 3 श्री आलोक कुमार भगत , शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढोढरअम्बा के भृत्य श्री प्रमोद मिंज इसी प्रकार बगीचा विकास खंड के शासकीय प्राथमिक शाला बीजाघाट सहायक शिक्षक एल बी श्री राजू राम को सेवा से बर्खास्त किया गया है। इन सभी पर जांच प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई की गई है। शिक्षा विभाग की जांच प्रतिवेदन में अपने कार्य स्थल पर लम्बे समय से अनुपस्थित होना पाया गया।
ग्राम पंचायत बोकी, बरटोली में सुशासन तिहार आयोजित शिविर में सैकड़ो ग्रामीण हुए लाभान्वित दिव्यांगजनों ट्राई साइकिल, छड़ी, श्रवण यंत्र वितरित हितग्राहियों को राशन कार्ड एवं प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंपी गई
जशपुरनगर 30 मई 2026 / जशपुर विकास खंड के समीपस्थ ग्राम पंचायत बोकी, बरटोली में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने हितग्राहियों को सामग्री…
Read more








