Ro no D15139/23

वय वंदन योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान, अब 5 लाख तक की स्वास्थ्य सहायता

रायपुर, 10 जनवरी 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए शुरू की गई वय वंदन योजना छत्तीसगढ़ राज्य में तेजी से क्रियान्वित हो रही है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपये तक की विशेष स्वास्थ्य सहायता दी जा रही है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे वरिष्ठ नागरिकों में हर्ष का माहौल है।

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर्स कल्याण संघ के अध्यक्ष श्री जानकी प्रसाद शुक्ला ने कहा, ष्पहले आयुष्मान कार्ड में केवल 50 हजार रुपये तक की सहायता मिलती थी, लेकिन प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल से अब 5 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सहायता मिल रही है। यह योजना हमारे जैसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही है। संघ के सचिव श्री रामायण प्रसाद मिश्रा, जिनकी आयु 73 वर्ष है, ने बताया कि उनका आयुष्मान वय वंदन कार्ड बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस योजना से हमारी स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं खत्म हो गई हैं। यह पहल बुजुर्गों को सम्मानजनक और चिंता मुक्त जीवन जीने का अवसर दे रही है। संघ के सदस्य श्री दाऊराम अवस्थी, जिनकी आयु 77 वर्ष है, ने बताया कि इस उम्र में स्वास्थ्य समस्याएं आम हैं। 5 लाख रुपये तक की विशेष सहायता से न केवल मुझे राहत मिली है, बल्कि मेरा परिवार भी अब चिंतामुक्त है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए वय वंदन कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। घर-घर जाकर भी कार्ड बनाने का काम हो रहा है। इसके अलावा, वरिष्ठ नागरिक अपना आधार कार्ड लेकर नजदीकी लोक सेवा केंद्र (च्वाइस सेंटर), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 104 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की इस संवेदनशील पहल ने वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधी चिन्ताएं दूर हो गई हैं। वरिष्ठ नागरिकों ने इसे वरदान बताते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    कर्नाटक के तैराक मणिकांता ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक

    *ओडिशा की अंजलि मुंडा ने महिलाओं की 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में एक और स्वर्ण पदक जीता* *असम की मोनिखा सोनोवाल और मिजोरम के इसाक ने चोट के बावजूद वेटलिफ्टिंग…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने