Ro no D15139/23

विकसित कृषि संकल्प अभियान प्रारंभ  कृषि रथ के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचेगी आधुनिक कृषि की जानकारी

कोरबा 05 मई 2026/खरीफ सीज़न को सुदृढ़ बनाने एवं किसानों को आधुनिक खेती की दिशा में अग्रसर करने तथा कृषि एवं संवर्गीय योजनाओं एवं नीतियों के बारे कृषकों को जागरूक करने हेतु 05 मई से शासन के निर्देशानुसार विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ पूर्व 2026 का आगाज़ 05 मई  से शुरू हो गया है। उक्त अभियान के क्रियान्वयन हेतु कृषि रथ को जिला पंचायत कोरबा के प्रांगण से श्रीमती सुषमा कमला अनंत सभापति, कृषि स्थायी समिति, जिला पंचायत कोरबा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री देवेन्द्र पाल सिंह कंवर उप संचालक कृषि, डाॅ. सच्चिदानंद मिश्रा उप संचालक पशुपालन विभाग,  पतराम पैकरा सहायक संचालक उद्यान,  क्रांति कुमार बघेल सहायक संचालक मत्स्य विभाग,  मुरली मनोहर बघेल सहायक संचालक कृषि,  जी.एस.मरकाम वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी,  बी.पी.डहरिया कक्ष प्रभारी,  . पी.एल.मिरेन्द्र ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी,  चंद्रशेखर चंद्रा एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी की उपस्थिति रही।
कृषि रथ को प्रचार सामग्री जैसे- लिफेल्ट्स, पाॅम्प्लेट्स एवं कृषकों को वितरित किये जाने वाले आदान सामग्री- मिनीकिट, डी-कम्पोज़र, स्पे्रयर/कृषि यंत्रों से सुसज्जित किया गया है, कृषि रथ के माध्यम से कुल 120 गांवों में दिनांक 05 मई  से 20 मई  तक दस दलों के साथ विशेषकर – एग्रीस्टेक, स्वायल हेल्थ, पी.एम.किसान, दलहन/तिलहन क्षेत्र के विस्तार, संतुलित उर्वरक उपयोग, डी.ए.पी. रासायनिक खाद के विकल्प के रूप में हरी खाद, जैव उर्वरक, नील-हरित काई को बढ़ावा देना, सीड ड्रील से बीजोपचार, डी-कम्पोज़र बनाने की विधि, विभिन्न योजनांतर्गत मिनीकिट, आदान सामग्री का वितरण आदि कार्य प्रमुख रूप से किया जाएगा साथ ही फसल की नवीन तकनीकों एवं किस्मों की जानकारी कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के साथ साझा किया जाएगा। अभियान के दौरान किसानों के लिए उपयोगी विभिन्न सरकारी विभागीय योजनाओं एवं नीतियों के बारे में किसानों का जागरूक किया जाएगा।

  • Related Posts

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर सघन अभियान जारी, प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

      अम्बिकापुर 07 अगस्त 2026/   जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर…

    Read more

    कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा पटवारी कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

    – कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा के पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश*   *- नक्शा बटांकन में कम प्रगति पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में 75…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन