Ro no D15139/23

संवरेगा कांटा तालाब, लायब्रेरी में वाईफाई की सुविधा मिलेगी

कलेक्टर ने किया निरीक्षण, कार्ययोजना तैयार करने दिये निर्देश

धमतरी । कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज जिले के रत्नाबांधा चैक के समीप संचालित लायब्रेरी पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से लायब्रेरी में विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने लायब्रेरी में उपस्थित विद्यार्थियों से चर्चा की। कलेक्टर ने उपस्थित विद्यार्थियों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में भी पूछा और उनका मार्गदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने बताया कि लायब्रेरी में आने वाले विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप यहां कुर्सियां की कमी है। इसके साथ ही साफ-सफाई हेतु एक कर्मचारी की भी आवश्यकता है। विद्यार्थियों ने कलेक्टर को जानकारी देते हुए यह भी बताया कि परिसर में वायफाई की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें इंटरनेट के माध्यम से जानकारी एकत्रित करने में भी परेशानी होती है। कलेक्टर ने अधिकारियों निर्देशित किया कि वे इन समस्याओं का तत्काल निराकरण कर जानकारी देवें।

इस दौरान कलेक्टर ने धमतरी शहर के कांटा तालाब का भी निरीक्षण किया और तालाब को संवारने के लिए समीप में बनाये जाने वाले जिम ऐरिया, पाथवे, चिल्ड्रन प्ले एरिया को देखा और अधिकारियों से इन सभी कामों का प्रजोजल तैयार कर सक्षम स्वीकृति लेने की बात कही। कलेक्टर ने नगर के ह्दय स्थल पर बनाये गये मकई गार्डन का भी अवलोकन किया और इसके सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई आदि के लिए कार्ययोजना बनाने कहा। इस दौरान कलेक्टर ने बालक चैक में बनाये जा रहे शापिग काम्प्लेक्स का भी निरीक्षण किया और उक्त कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल, उपायुक्त श्री पीसी सार्वा के अलावा नगर निगम के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से यशवंत साहू बने बिजली के उत्पादक और उपभोक्ता

    *- 3 किलोवाट सोलर रूफटॉप संयंत्र से बिजली बिल हुआ शून्य*   *- केंद्र एवं राज्य सरकार से मिली 1.08 लाख रूपए की सब्सिडी*   राजनांदगांव 10 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री…

    Read more

    दूरस्थ वनांचल बोराई तक पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, विशेष चिकित्सा शिविर में 243 ग्रामीणों ने लिया उपचार का लाभ”

    31 स्कूली बालिकाओं का हुआ एचपीवी टीकाकरण, राज्य शासन एवं जिला प्रशासन की पहल से सुदृढ़ हो रही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं   धमतरी, 10 जुलाई 2026/- राज्य शासन की मंशानुरूप…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध