Ro no D15139/23

पारदर्शिता के साथ शासन के निर्देशानुसार जिले में की जाए युक्ति युक्त करण की कार्यवाहीःकलेक्टर

अतिशेष शिक्षकों और स्कूलों की सूची बनाने के दिए निर्देश
एक से अधिक विषय विशेषज्ञ शिक्षक होने पर रिक्त वाले विद्यालयों में उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

कोरबा 3 मई 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने  शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने राज्य शासन द्वारा दिये गए निर्देशों के तहत जिले में युक्ति युक्तकरण की कार्यवाही पारदर्शिता के साथ बिना पक्षपात के करने के निर्देश डीईओ को दिए। कलेक्टर ने सभी अतिशेष शिक्षकों और विद्यालयों की सूची बनाने, विद्यार्थी-शिक्षक अनुपात  के आधार पर क्रम निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समय सीमा को ध्यान रखकर युक्ति युक्तकरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीईओ को यह भी सुनिश्चित करने कहा कि जिन विद्यालयों में एक से अधिक विषय विशेषज्ञ शिक्षक है और जहाँ कोई भी विषय विशेषज्ञ शिक्षक नहीं हैं। ऐसे विद्यालय से शिक्षकों की सूची तैयार कर उन्हें विषय शिक्षक की कमी वाले विद्यालयों में पदस्थ किया जाए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने विकासखण्डवार जर्जर विद्यालय भवनों की तथा 100 विद्यार्थियों से अधिक एवं क्षमता से अधिक विद्यार्थियों वाले स्कूलों की सूची  उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उपलब्ध सूची का परीक्षण कर प्रस्तुत करने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ को दिये। बैठक में कलेक्टर ने डीइओ को सभी विद्यालय में गैस सिलेंडर से भोजन पकाना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में नाश्ता वितरण की जानकारी ली तथा आने वाले सत्र में भी नाश्ता वितरण मीनू अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्कूल का सत्र प्रारंभ होने के साथ ही जिले के आंगनबाड़ी से इस वर्ष विद्यालय में दाखिला लेने वाले आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के जाति प्रमाणपत्र वितरण हेतु आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, जिला शिक्षा अधिकारी श्री तामेश्वर उपाध्याय, डीएमसी श्री मनोज पांडेय सभी बीईओ और बीआरसी उपस्थित थे।
हाइ-हायर सेकंडरी स्कूलों में बनेंगे बाऊंड्री वाल, पहुँचमार्ग
जिले के सभी हायर सेकंडरी और हाइ स्कूलों में जहाँ बॉउंड्रीवाल नहीं है उन विद्यालयों में बॉउंड्रीवाल का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालय तज पहुंच मार्ग न होने पर पहुँच मार्ग भी बनाई जाएगी। कलेक्टर श्री वसंत ने डीईओ को ऐसे सभी विद्यालयों की सूची मांगी है।
बेहतर परिणाम लाने वाले विद्यार्थियों को कोचिंग की सुविधा के साथ मिलेगा अन्य प्रोत्साहन
जिले के विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा सहित मेडिकल एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्रवेश के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10वीं की परीक्षा अच्छे नम्बरों से पास करने वाले विद्यार्थियों को नीट एवं जेईईई की कोचिंग के लिए रायपुर भेजा जाएगा। कलेक्टर ने सभी विद्यालयों में 10वीं बोर्ड के परिणाम के साथ ही सूची तैयार करने के निर्देश दिये हैं। इसी तरह कक्षा नौंवी तथा कक्षा 11वीं में अच्छे नम्बरों से पास होने वाले हर ब्लॉक के 10-10 विद्यार्थियों को राजधानी रायपुर में शैक्षणिक भ्रमण भी कराया जाएगा। इस दौरान उन्हें महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थानों का अवलोकन भी कराया जाएगा। उन्होंने जिले के कम से कम 20 प्रतिभावान विद्यार्थियों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) का भ्रमण कराने हेतु डीईओ को इस दिशा में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने जिले के विद्यार्थियों हेतु समर कैंप आयोजित करने, जिले के विद्यार्थियों को जिले के सार्वजनिक उपक्रमों, खदान, बांगो डेम आदि का भी भ्रमण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने हर ब्लॉक में विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इनवायरमेंट प्रदान करने वर्चुअल रियालिटी (वीआर) लैब की स्थापना की बात कहते हुए सभी ब्लॉक में 5-5 विद्यालयों के नाम प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जिला प्रशासन कोरबा द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों और सर्वेक्षण दलों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण सर्वेक्षण सुनिश्चित करें। ताकि कोई भी पात्र परिवार सर्वे से वंचित न रह जाए।

  • Related Posts

    जय सिंघाड़ा सती मछुआ सहकारी समिति उमरेली के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

      कोरबा 09 जून 2026/जय सिंघाड़ा सती मछुआ सहकारी समिति मर्यादित उमरेली पंजीयन क्रमांक 121 जिला कोरबा के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल जिले में प्रथम दिन 32 आवेदन हुए प्राप्त

      कोरबा 09 जून 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से प्रदेशवासियों की सरकार तक पहुंच को और अधिक सरल, सुलभ एवं प्रभावी बनाने के…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी