इंसानों के लिए मार्स पर जाना होगा आसान, नासा की नई टेक्नोलॉजी का कमाल; पृथ्वी से मंगल तक 45 दिन में पहुंच सकेंगे
नई तकनीक के जरिए इंसान को मार्स पर भेजने की राह आसान हो जाएगी।
दुनियाभर के कई देश दशकों से मंगल ग्रह पर इंसान को भेजने की तैयारी कर रहे हैं। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के मुताबिक पृथ्वी से मंगल तक का सफर 7 महीने का होता है। मार्स पर अब तक गए सभी रॉकेट्स को लगभग इतना ही वक्त लगा है। हालांकि, अब एक नई टेक्नोलॉजी की मदद से यह सफर मात्र 45 दिन का रह जाएगा।
इस नई टेक्नोलॉजी का नाम 'न्यूक्लियर थर्मल एंड न्यूक्लियर इलेक्ट्रिक प्रॉपल्शन' है। सरल भाषा में समझें तो नासा ह्यूमन मार्स मिशन के लिए एक ऐसा रॉकेट बनाने जा रहा है, जिसमें परमाणु ईंधन का इस्तेमाल किया जाएगा।
दो तकनीकों की मदद से बनेगा रॉकेट
वैज्ञानिकों ने रॉकेट के पहले फेज को विकसित करना शुरू कर दिया है। यह उसी रॉकेट का इलस्ट्रेशन है।
रॉकेट बनाने के लिए दो तकनीकों का इस्तेमाल होगा। पहली- न्यूक्लियर थर्मल प्रॉपल्शन। इस...