Friday, March 29

Day: January 12, 2023

‘‘चमत्कार पाठ’’ भाजपा सरकार के समय पाठ्यक्रम में जुड़ा-कांग्रेस
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

‘‘चमत्कार पाठ’’ भाजपा सरकार के समय पाठ्यक्रम में जुड़ा-कांग्रेस

*भाजपा ने पाठ शामिल कराया खुद ही विरोध कर रहे* रायपुर/12 जनवरी 2023। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि कक्षा 5 वीं की पुस्तक में शामिल पाठ चमत्कार के संबंध में भाजपा और संघ के द्वारा की जा रही आपत्ति भाजपा की अवसरवादिता है। यदि भाजपा और संघ को लगता है कि उक्त पुस्तक और उसमें उल्लेखित पाठ गलत है तो इसकी जिम्मेदारी भी भाजपा स्वीकार करें। भाजपा की सरकार के समय पाठ्यक्रम में शामिल किया गया था उस समय भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल शिक्षा मंत्री थे। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि सत्र 2005 में ही पाठ्यपुस्तकों के अनुमोदन के लिये 10 सदस्यों की समिति गठित की गई (राज्य शिक्षा स्थायी समिति) समिति के अध्यक्ष थे, डॉ. सच्चिदानंद जोशी, कुलपति, कुशाभाऊ ठाकरे, पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर। उक्त समिति द्वारा ही पाठ्यपुस्तक का अनुमोदित किया गया है। प्रदेश कांग्रेस ...
भूपेश सरकार का डे भवन को स्वामी विवेकानंद स्मारक के रूप में विकसित किया जाना स्वागत योग्य भूपेश सरकार का डे भवन को स्वामी विवेकानंद स्मारक के रूप में विकसित किया जाना स्वागत योग्य
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

भूपेश सरकार का डे भवन को स्वामी विवेकानंद स्मारक के रूप में विकसित किया जाना स्वागत योग्य भूपेश सरकार का डे भवन को स्वामी विवेकानंद स्मारक के रूप में विकसित किया जाना स्वागत योग्य

*पूर्व रमन सरकार की संघी सोच के चलते नही बन पाया था डे भवन स्वामी विवेकानंद स्मारक* रायपुर/12 जनवरी 2023।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा स्वामी विवेकानंद की रायपुर से जुड़ी स्मृतियों को चिर स्थायी बनाने कालीबाड़ी स्थित डे भवन को राष्ट्रीय स्तर के अनुरुप स्वामी विवेकानंद स्मारक बनाये जाने के निर्णय का कांग्रेस ने स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने लंबे समय तक रायपुर में निवास किया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा डे भवन को स्वामी विवेकानंद स्मारक के रूप में विकसित किया जाना प्रशंसनीय है। पूर्व रमन सरकार की संघी की सोच की वजह से स्वामी जी का तत्कालीन निवास डे भवन विवेकानंद स्मारक नहीं बन पाया था। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी की राज्य में सरकार रही है। दुर्भाग्य की बात है उस दौरान छत्तीसगढ़ आए महान विभूति...
नगरी निकाय और पंचायत चुनावों में 90 प्रतिशत कांग्रेस प्रत्याशी विजयी हुये
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

नगरी निकाय और पंचायत चुनावों में 90 प्रतिशत कांग्रेस प्रत्याशी विजयी हुये

*प्रदेश के मतदाओं का आभार धन्यवाद - मोहन मरकाम* रायपुर/12 जनवरी 2023। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नगरी निकायो के उपचुनाव तथा पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत पर प्रसन्नता जाहिर करते हुये इस भरोसे के लिये प्रदेश के मतदाओ का आभार व्यक्त किया है। नगर निकायो तथा पंचायतो में हुये उपचुनाव में 90 प्रतिशत से अधिक क्षेत्रों पर जनता ने कांग्रेस प्रत्याशियो के प्रति भरोसा जताया है। यह कांग्रेस पार्टी के जनता के अटूट स्नेह का परिणाम है जो 2018 में विधानसभा चुनाव के बाद लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने के बाद कांग्रेस सरकार के द्वारा किये गये जन कल्याणकारी काम और प्रदेश के हर वर्ग के लिये बनाई गयी योजनाओं का जमीनी स्तर पर हुये क्रियान्वयन का परिणाम है कि कांग्रेस ने 2018 ...
राष्ट्रीय जम्बूरी में छत्तीसगढ़ के कॉन्टिजेंट को 4 स्पर्धाओं में मिला ‘ए ग्रेड’
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

राष्ट्रीय जम्बूरी में छत्तीसगढ़ के कॉन्टिजेंट को 4 स्पर्धाओं में मिला ‘ए ग्रेड’

रायपुर, 12 जनवरी 2023/छत्तीसगढ़ के कॉन्टिजेंट ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 18 वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में जोरदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए चार प्रतियोगिताओं में ‘ए ग्रेड’ प्राप्त किया।   राजस्थान के रोहट, पाली में 4 से 10 जनवरी तक आयोजित हुई राष्ट्रीय जम्बूरी का शुभारंभ राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया था। छत्तीसगढ़ की प्रदर्शनी पूरी जम्बूरी में आकर्षण का केन्द्र बनी हुई थी। छत्तीसगढ़ लड़कियों की सुरक्षा से जुड़े साइंस प्रोजेक्ट के प्रति भी लोगों ने काफी दिलचस्पी दिखाई। छत्तीसगढ़ कॉन्टिजेंट ने दो संयुक्त प्रतियोगिता राज्य प्रदर्शनी एवं एथनिक शो में ‘‘ए ग्रेड‘‘ प्राप्त किया। इन दोनों प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को प्रदर्शित किया गया था। इसी तरह स्काउट विंग ने मार्चपास्ट तथा गाइड विंग ने फिजिकल डिस्प्ले में ‘‘ए ग्रेड‘‘ प्राप्त किया। इसके साथ ही संयुक्त प्रतियोगिताओं में ग्लोबल डेव...
समर्थन मूल्य पर किसानों से 95.29 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

समर्थन मूल्य पर किसानों से 95.29 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

*21.80 लाख किसानों को 19,675 करोड़ रूपए का भुगतान* *कस्टम मिलिंग के लिए लगभग 70 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव*   रायपुर, 12 जनवरी 2023/छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान निरंतर जारी है। 01 नवंबर 2022 से शुरू हुई धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2023 तक चलेगा। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में समर्थन मूल्य पर किसानों से 12 जनवरी शाम 5.30 बजे तक 95.29 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। धान खरीदी के एवज में राज्य के 21.80 लाख से अधिक किसानों को 19,675 करोड़ रूपए का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है। मुख्यमंत्री की पहल पर पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक लगभग 81 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा लगभग 70 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव कि...
रमन राज में इन्वेस्टर मीट के नाम पर करोड़ों रुपए फूंक गए पर निवेश नहीं आया
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

रमन राज में इन्वेस्टर मीट के नाम पर करोड़ों रुपए फूंक गए पर निवेश नहीं आया

*भूपेश सरकार के विगत 4 वर्षों में लगभग 1 लाख़ करोड़ का निवेश, 40 हज़ार से अधिक युवाओं को निजी उद्योगों में रोजगार मिले* रायपुर/12 जनवरी 2023। छत्तीसगढ़ में निजी उद्योगों की स्थापना के संदर्भ में आंकड़े जारी करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि रमन सिंह के 15 साल के कुशासन में केवल काल्पनिक दावे किए जाते रहे। कभी रतनजोत से डीजल, कभी औषधि खेती, तो कभी हजारों में मेगावाट के पावर प्लांट लगाने का सपना दिखाया गया। ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के नाम पर करोड़ों रुपए फूंक गए लेकिन ना उद्योग लगे, ना युवाओं को रोजगार मिला। 2015 में जहां केवल 15 हज़ार करोड़ का निवेश था वहीं भूपेश सरकार में 2020 में 78 हज़ार करोड़ का निवेश छत्तीसगढ़ में आया। वर्ष 2021 में 17 हज़ार करोड़ के नए ओएमयू हुए। विगत 4 वर्ष में भूपेश बघेल सरकार ने कृषि, वनोपज प्रसंस्करण, लौह अयस्क तथा कुटीर उद्योग आधारित है परियोजनाओं ...
अकबर पर विश्वास की मुहर लगी कवर्धा में जीती श्रद्धा
कवर्धा, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, दुर्ग

अकबर पर विश्वास की मुहर लगी कवर्धा में जीती श्रद्धा

कवर्धा नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 19 के हुए उपचुनाव में सत्तादल कांग्रेस ने अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी श्रद्धा नामदेव ने भाजपा की प्रत्याशी शैला ठाकुर को 280 प्रचंड मतों से प्रराजित कर इस वार्ड में कांग्रेस ने अब तक की सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड बना लिया है। इस वार्ड में हुए उपचुनाव के मैदान में कुल चार उम्मीदवार थे। महिला सीट आरक्षित होने की वजह से नारी शक्तियों ने अपना-अपना भाग्य अजमाया। जिसमें कांग्रेस की प्रत्याशी इस उपचुनाव में कांग्रेस से चुनी गई पार्षद श्रद्धा नामदेव को कुल 649 मत मिले है। इसी प्रकार भाजपा की शैली ठाकुर को 369 मत मिले। वही दो निर्दलीय उम्मीदवार उगता सुरज का जमानत जब्त हो गया,उन्हे मात्र तीन मत मिले जबकि दो पत्ती सरिता ठाकुर को सिर्फ 47 मत से संतुष्ठ होना पड़ा। कांग्रेस की इस एतिहासिक जीत का असर कवर्धा नगर पालिका के अलावा पूरे ...
सांप्रदायिकता विरोधी कानून पर भाजपा का भड़कना चोर की दाढ़ी में तिनका-कांग्रेस
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

सांप्रदायिकता विरोधी कानून पर भाजपा का भड़कना चोर की दाढ़ी में तिनका-कांग्रेस

*देश में धर्मांतरण के खिलाफ कानून क्यों नहीं बनाती मोदी सरकार* रायपुर/12 जनवरी 2023। सांप्रदायिकता भड़काने वालों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही के निर्देश का कांग्रेस ने स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सांप्रदायिकता विरोधी कानून किसी एक धर्म संप्रदाय, जाति के विरोध में नहीं है। हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई किसी भी संप्रदाय का व्यक्ति यदि सांप्रदायिकता फैलाता है दंगे जैसी समाज विरोधी गतिविधि में शामिल होता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। भारतीय जनता पार्टी का सांप्रदायिकता फैलाने वालों के खिलाफ रासुका की कार्यवाही पर भड़कना चोर की दाढ़ी में तिनका के समान है। भाजपा को क्यों परेशानी हो रही है। भाजपा के विरोध से साफ हो रहा है कि इस कानून के इस्तेमाल से उसका सांप्रदायिकता फैलाने का नापाक षड़यंत्र बाधित होगा। कानून अपराधियों ...
तस्करी, जालसाजी पूरे विश्व के लिए गंभीर समस्या : रतन लाल डांगी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

तस्करी, जालसाजी पूरे विश्व के लिए गंभीर समस्या : रतन लाल डांगी

रायपुर । उपभोक्ताओं को तस्करी और जालसाजी से बचाने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच जागरुकता का होना जरूरी है यह बात आज रायपुर में रतन लाल डांगी, डायरेक्टर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेट पुलिस एकेडमी, छत्तीसगढ़ ने कही । उन्होंने कहा कि कानून प्रवर्तन की प्राथमिक इकाई के रूप में पुलिस कानूनों को लागू करने में मुख्य भूमिका निभाती है, और राष्ट्र निर्माण एवं आर्थिक विकास के लिए लगातार काम करती है।’ तस्कर और जालसाज न केवल हमारे देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुँचा रहे हैं, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य व सुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न कर रहे हैं। फिक्की की कमिटी अगेंस्ट स्मग्लिंग एंड काउंटरफीटिंग एक्टिविटीज़ डेस्ट्रॉयिंग द इकॉनॉमी (कास्केड) द्वारा आयोजित ‘कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम फॉर पुलिस ऑफिसर्स ऑन प्रिवेंशन ऑफ काउंटरफीटिंग एंड स्मग्लिंग’ में बोलते हुए डॉ. डांगी ने बताया कि स्मग्लिं...
राजीव भवन में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

राजीव भवन में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी

रायपुर/ 12 जनवरी 2023। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर में आज 12 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी, युवक कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटुक एवं समस्त मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों, विभागों के संयुक्त तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्री पीयूष कोसरे, सेवादल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण ताम्रकार, राशी त्रिभुवन महिलांग, मेहमूद अली, आरिश अनवर, भोलाराम नेताम, प्रताप नारायण कांग्रेसजन उपस्थित थे।  ...