Tuesday, May 21

Day: April 10, 2024

विधायक भावना बोहरा ने जनसंपर्क कर बताई मोदी सरकार की उपलब्धियां, लाभार्थियों से की मुलाकात
कवर्धा, खास खबर, दुर्ग

विधायक भावना बोहरा ने जनसंपर्क कर बताई मोदी सरकार की उपलब्धियां, लाभार्थियों से की मुलाकात

*विकास और सुशासन के लिए संकल्पित है भाजपा, आपका एक वोट बदलेगा छत्तीसगढ़ की तस्वीर :भावना बोहरा* *भावना बोहरा को जैसे आपने ऐतिहासिक जीत दिलाई अब राजनांदगांव लोकसभा में भी कमल खिलाना है: लखनलाल देवांगन* पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार विधानसभा क्षेत्रों में जनता के बीच पहुंचकर मोदी सरकार के १० वर्षों की उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी देते हुए जनसंपर्क किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री और पंडरिया विधानसभा प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन के साथ भावना बोहरा ने ग्राम मोहगांव, जंगलपुर एवं कुंडा में जनसंपर्क कर राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव में भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। इस दौरान लखनलाल देवांगन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास और सुशासन के लक्ष्य के साथ जनहित के लि...
भारतीय जनता पार्टी कहती है- भ्रष्टाचार मिटाओ भूपेश व कांग्रेस नेता कहते हैं- भ्रष्टाचारी बचाओ
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

भारतीय जनता पार्टी कहती है- भ्रष्टाचार मिटाओ भूपेश व कांग्रेस नेता कहते हैं- भ्रष्टाचारी बचाओ

    *कांग्रेस के कई नेताओं ने अपनी ही सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए उस पर भूपेश मौन क्यों है:संजय* *पूर्व मुख्यमंत्री की उपसचिव और कई अधिकारी भ्रष्टाचार के आरोप में जमानत नही पा रहे भूपेश जी इन सबके वकील:संजय श्रीवास्तव* आज भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा जब-जब भ्रष्टाचार पर संलिप्त लोगों पर केंद्रीय जाँच एजेंसियों ने कार्रवाई की है, भूपेश बघेल और कांग्रेस को इससे बेहद दर्द होने लगता है क्योंकि भ्रष्टाचार के इन मामलों में उनकी कहीं-न-कहीं संलिप्तता है। अब तक कांग्रेस के सत्ताधीशों और नेताओं ने उन लोगों की गिरफ्तारी पर खूब शोर मचाया, जिन लोगों ने जनता का धन लूटा, जनता का हक मारा, छत्तीसगढ़ की सम्पदा लूटी। ऐसे लोगों की गिरफ्तारी पर चिल्लाहट मचाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तो इन आरोपियों को निर्दोष बताकर क्लीन चिट तक द...
दुर्ग मे बस दुर्घटना 15 मरे 15 गम्भीर घायल कोई बात नहीं थाने में महीना तो आ रहा है न,  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी खरी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश-विदेश, रायपुर

दुर्ग मे बस दुर्घटना 15 मरे 15 गम्भीर घायल कोई बात नहीं थाने में महीना तो आ रहा है न, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी खरी

  50 फीट नीचे गड़ढे में गिरी बस। चीख.पुकार। कातर ध्वनि। रोते.बिलखते लोग। खूनाखून। जब आसपास गांव के लोगों ने मदद की तो बस के अंदर से 15 लाशें निकलीं। लगभग 15 बुरी तरह घायल निकले जिन्हें जान का खतरा भी हो सकता है और बहुत से ऐसे घायल निकले जिन्हें जान का खतरा तो नहीं है। लेकिन चोटों की लंबा समय पीड़ा भोगनी होगी काफी दिन बिस्तर पकड़ना होगा कामधाम का कोई ठिकाना नहीं। ठीक होने के बाद भी परफेक्ट हो जाएंगे इसका भरोसा नहीं। पुलिस पहुंची। प्रशासन पहुंचा। राहत कार्य चालू किया गया। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। बड़ी कृपा की सरकार ने। मुआवजा भी देगी ही। ठीक सामने चुनाव है मुआवजा तो अधिक से अधिक देने का प्रयास किया जाएगा। बहुत बढ़िया है। लेकिन मरे लोगों को वापस नहीं लाया जा सकेगा। वे चले गये हमेशा.हमेशा के लिये। जुर्म दर्ज किया गया है बस मालिकों के खिलाफ। भारी जुर्माना किया जाएगा। सजा ...
भारतीय जनता पार्टी द्वारा जबरिया दलबदल करा कर प्रजातांत्रिक मूल्यों को नष्ट किया जा रहा है
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जबरिया दलबदल करा कर प्रजातांत्रिक मूल्यों को नष्ट किया जा रहा है

रायपुर/10 अप्रैल 2024। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा कि प्रजातंत्र में दलबदल को कभी भी सम्मानजनक दृष्टिकोण से नहीं देखा जाता। इसीलिये देश के संविधान में दलबदल कानून बनाया गया है परंतु वर्तमान में केंद्र और प्रदेश में शासक पार्टी के रूप में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कांग्रेसियों को भय, प्रलोभन एवं डरा धमका कर विशेष अभियान चलाकर दलबदल कराये जा रहे है जो कि अत्यंत ही गैर प्रजातांत्रिक और निंदनीय है। पूरे देश एवं प्रदेश में हजारों मामले ऐसे आये है जिसमें सरकार की संवैधानिक संस्थाओं ईडी, सीबीआई, आईटी आदि के माध्यम से विभिन्न राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं के ऊपर झूठे मुकदमें एवं झूठे आरोप में फंसाने या विभिन्न पदों का प्रलोभन देकर बड़े पैमाने पर दलबदल कराये जा रहा है जो कभी भी देश के इतिहास में इतने बड़े पैमाने पर दलबदल नहीं हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बड़े पद पर आस...
बस्तर लोकसभा के व्यय प्रेक्षक ने नोडल अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जगदलपुर, रायपुर

बस्तर लोकसभा के व्यय प्रेक्षक ने नोडल अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

उड़नदस्ता एवं स्थैतिक निगरानी दलों को नियमित निगरानी करने के दिए निर्देश   बीजापुर 10 अप्रैल 2024- लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए बस्तर लोकसभा के व्यय प्रेक्षक श्री आशुतोष प्रधान द्वारा जिला कार्यालय में सभी निर्वाचन नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नारायण प्रसाद गवेल द्वारा निर्वाचन के संबंध में जिले में की गई सम्पूर्ण तैयारियों की जानकारी दी गयी। व्यय प्रेक्षक द्वारा जिले में तैनात स्थैतिक निगरानी दलों एवं उड़नदस्ता दलों द्वारा की जा रही कार्यवाहियों की जानकारी लेते हुए स्थैतिक निगरानी एवं उड़नदस्ता दोनों ही दलों को नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने निवार्चन को प्रभावित करने वाली सभी सामग्रियों के परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया। बस्तर लोकसभा व्यय प्रेक्षक श्री प्रधान द्वारा वीडियो निगरानी द...
भाजपा मोदी की असफलता से ध्यान हटाने प्रलाप कर रही
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

भाजपा मोदी की असफलता से ध्यान हटाने प्रलाप कर रही

*जो अपने दायित्व का निर्वहन नहीं कर पाए वह डिफाल्टर है* *भाजपा मोदी की असफलता से ध्यान हटाने प्रलाप कर रही* *लोकतंत्र में आलोचना तो होगी प्रधानमंत्री छुई-मुई नहीं होता जो आलोचना से मुरझा जाये* रायपुर/09 अप्रैल 2024। भारतीय जनता पार्टी मोदी की 10 साल की विफलताओं तथा जनहित के मुद्दों से ध्यान हटाने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के बयान को गलत ढंग से प्रस्तुत कर रही। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष महंत ने जिन मुद्दों को उठाया भाजपा उसकी चर्चा करने से भाग रही है। प्रधानमंत्री छुई-मुई नहीं है कि उनके बारे में बात करने, उनसे सवाल करने पर उनको नुकसान हो जायेगा। भाजपा सस्ता प्रचार पाने के लिये नौटंकी करना बंद करें। जो अपने दायित्व का निर्वहन नहीं कर पाये उसे डिफाल्टर कहा जाता है। जो व्यक्ति अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाता उसे ...
न सब का साथ, न सब का विश्वास, विकास सिर्फ धन्नासेठों का (आलेख : राजेंद्र शर्मा)
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

न सब का साथ, न सब का विश्वास, विकास सिर्फ धन्नासेठों का (आलेख : राजेंद्र शर्मा)

सब का साथ, सब का विकास, सब का विश्वास, सब का प्रयास' और 'सब को न्याय, तुष्टीकरण किसी का नहीं।' मोदी राज के ये नारे, झूठ बोलने में इस राज के दूसरे सभी नारों से भी आगे हैं। सच्चाई यह है कि यह झूठा नारा लगाते-लगाते, संघ-भाजपा ने स्वतंत्र भारत की धर्मनिरपेक्षता की प्रतिबद्घताओं को पलटते हुए, देश पर ऐसा राज थोपा है, जिसने अल्पसंख्यकों को तो ज्यादा से ज्यादा 'पराया' बनाया ही है, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और महिलाओं को भी ज्यादा से ज्यादा दबाया है। इसका नतीजा अल्पसंख्यकों, खासतौर पर मुसलमानों व ईसाइयों के खिलाफ तेजी से बढ़ते हमलों के साथ-साथ सभी वंचितों के खिलाफ बढ़ते हमलों के रूप में सामने आ रहा है। इसीलिए, तो राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के ताजातरीन यानी 2022 के आंकड़े, अनुसूचित जातियों तथा जनजातियों के खिलाफ अपराधों तथा अत्याचारों में तो बढ़ोतरी दिखाते ही हैं, महिलाओं के खिलाफ अपराधों में भी...
राज्यपाल  हरिचंदन ने बस दुर्घटना मे व्यक्तियों की मृत्यु पर शोक जताया
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

राज्यपाल  हरिचंदन ने बस दुर्घटना मे व्यक्तियों की मृत्यु पर शोक जताया

रायपुर 10 अप्रैल 2024।राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने कुम्हारी थाना अंतर्गत रायपुर-दुर्ग मार्ग पर कल निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 12 लोगों की मृत्यु को अत्यंत पीड़ाजनक बताया और गहरा दुख व्यक्त किया. राज्यपाल ने कहा, महाप्रभु श्रीजगन्नाथ जी दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोक-संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करें. साथ ही राज्यपाल ने घायलों के शीध्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है....
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने ग्राम सारधा में न्यायालयीन कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित आवास गृह का किया लोकार्पण
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने ग्राम सारधा में न्यायालयीन कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित आवास गृह का किया लोकार्पण

रायपुर, 10 अप्रैल 2024/ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने आज मुंगेली जिले के तहसील लोरमी के ग्राम सारधा में न्यायालयीन कर्मचारियों हेतु नवनिर्मित निवास गृह का वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से लोकार्पण किया। मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने कार्यक्रम में नवीन निवास गृह के लिए कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी जिले में न्यायिक कर्मचारियों के लिए सर्वसुविधायुक्त रहवासी कालोनी उत्साहवर्धक एवं नयी ऊर्जा का संचार करने वाली होती है, जिससे न्यायिक कर्मचारियों के कार्यकुशलता की दक्षता में वृद्धि होती है। न्यायिक कॉलोनी ऐसे बने जो राज्य के लिए एक मिसाल साबित हो। उन्होंने कहा कि हमें राज्य के न्यायालयों को काम करने हेतु बेहतर माहौल एवं सुविधा प्रदान करना है। यह परियोजना न्यायिक कर्मचारियों के लिए आवास प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, ताक...
14 अप्रैल‌ 2024: सतनामी योद्धा,वीर सरहा जोधाई जन्म स्मृति दिवस (शोध कर्ता लेखक कुमार लहरे)
छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश-विदेश, लेख-आलेख

14 अप्रैल‌ 2024: सतनामी योद्धा,वीर सरहा जोधाई जन्म स्मृति दिवस (शोध कर्ता लेखक कुमार लहरे)

वीर सरहा और वीर जोधाई जयंती सतनामी आंदोलन के महानायक व प्रमुख सेनापति, महान प्रतापी, राजा गुरु, गुरु बालकदास जी के निजी सुरक्षा दस्ता के प्रमुख वीर सरहा और वीर जोधाई दोनों जुड़वा भाइयों के जन्म के स्मृति में, सार्वजनिक आयोजन का दूसरा वर्ष... *14 अप्रैल‌ 2024: वीर सरहा जोधाई जन्म स्मृति दिवस* पर वीर सरहा-जोधाई जन्म दिवस प्रचार प्रसार समिति [VSJJDPPS] छ.ग. राज्य की ओर से   वीर सरहा और जोधाई के जन्म के 200 साल से भी अधिक वर्षों के बाद पिछले अनेक वर्षों से उनका जन्म दिवस मनाने का प्रयास कुछ व्यक्तियों व संगठनों के द्वारा किया जा रहा था. सन 2023 को आखिर लंबे इंतजार के बाद तय किया गया कि इस वर्ष सार्वजनिक रूप से जन्म दिवस आयोजन का शुरूआत किया जाए. इस तरह उनके जन्म के पूरे 218 साल बाद पहली बार ऐतिहासिक रूप से बिलासपुर, रायपुर सहित कुछ अन्य स्थानों में छिटपुट रूप में 14 अप्रैल ...