Ro no D15139/23

जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न

– श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव को जिला पंचायत अध्यक्ष पद और श्रीमती किरण अमर साहू को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया
राजनांदगांव 07 मार्च 2025। राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त कार्यक्रम अनुसार आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए निर्धारित समय में शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी श्री सीएल मारकण्डेय उपस्थित थे।  जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सुबह 11 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव एवं श्रीमती विमल विभा साहू के द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया। जांच उपरांत दोनों नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गए और मतदान कराया गया। मतदान पश्चात् मतगणना की कार्रवाई की गई। जिसमें श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव को अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित घोषित कर प्रमाण-पत्र प्रदाय किया गया।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष का निर्वाचन शांति पूर्वक संपन्न हुआ। जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए दोपहर 2.30 बजे श्रीमती किरण अमर साहू और श्री महेन्द्र यादव के द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया। जांच उपरांत दोनों नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गए और मतदान कराया गया। मतदान पश्चात् मतगणना की कार्रवाई की गई। जिसमें श्रीमती किरण अमर साहू को उपाध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित घोषित कर प्रमाण-पत्र प्रदाय किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन कार्यक्रम निर्विघ्न संपन्न हुआ। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजनांदगांव श्री देवेन्द्र कुमार कौशिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    औद्योगिक संस्थाओं में ग्रीन एनर्जी अपनाएं – कलेक्टर

    – कलेक्टर ने उद्योगों को एक माह के भीतर सोलर ऊर्जा अपनाने के दिए निर्देश   *- हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों को किया प्रेरित*   *-…

    Read more

    राजनांदगांव ने जीती कुपोषण के खिलाफ बड़ी जंग – जिले की 299 आंगनबाड़ी केंद्र पूर्णत: कुपोषण मुक्त – 1184 केंद्रों में एक भी गंभीर कुपोषित बच्चे नहीं

    – जिला प्रशासन द्वारा बच्चों के सुपोषण की दिशा में मिशन मोड में किए गए कार्य – पोट्ठ लईका अभियान, जनसहभागिता एवं विभागों के समन्वित प्रयासों के मिले सुखद परिणाम…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच