Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर हितग्राहियों से किया संवाद

– जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम गठुला से जुड़े हितग्राही
राजनांदगांव 25 अप्रैल 2025। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर बिहार राज्य के मधुबनी जिले के लोहना उत्तर ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देशभर के विभिन्न ग्राम पंचायतों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद स्थापित किया। इस दौरान जिले के जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गठुला से भी हितग्राही एवं जनप्रतिनिधि वीडियो कान्फ्रेंसिंग माध्यम से कार्यक्रम जुड़े। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से ग्राम पंचायत गठुला के हितग्राहियों से संवाद किया और हितग्राहियों ने राजनांदगांव से पंचायत स्तर पर चल रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पंचायती राज की सुदृढ़ता और ग्राम स्वराज की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल इंडिया अभियान के तहत पंचायतों के डिजिटलीकरण, ई-गवर्नेंस और पारदर्शिता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। ग्राम गठुला के प्रतिनिधियों ने बताया कि पंचायत में विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है, जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। साथ ही उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए गए प्रयासों की भी जानकारी दी। पंचायती राज दिवस पर यह आयोजन न केवल ग्राम स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था, बल्कि इससे स्थानीय शासन में जनभागीदारी को भी प्रोत्साहन मिला। इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव, जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को दी गई आजीवन कारावास की सजा

      राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। सत्र न्यायालय राजनांदगांव में लंबित छत्तीसगढ़ राज्य विरूद्ध मनीष यादव में आरोपी को आजीवन कारावास एवं 500 रूपए अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई है। कार्यालय…

    Read more

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से बदली भूमिहीन परिवारों की जिंदगी

      – भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को मिला आर्थिक सुरक्षा – भूमिहीन परिवारों का बढ़ा आत्मविश्वास राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। राज्य सरकार द्वारा भूमिहीन श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान हेतु चलाई…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत