Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज़, इसी सप्ताह हो सकता है विस्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा एक बार फिर जोर पकड़ रही है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिल्ली दौरे और बड़े नेताओं से हुई मुलाकातों के बाद इस सप्ताह मंत्रिमंडल का विस्तार होने की प्रबल संभावना है।
अटकलों के अनुसार, 10 अगस्त को रक्षाबंधन के ठीक बाद शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। हालाँकि, अभी तक किसी भी बड़े नेता ने इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन दिल्ली से छनकर आ रही खबरों ने राज्य की राजनीति में सरगर्मी बढ़ा दी है।
नए चेहरों को मिल सकता है मौका
इस बार के मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ चौंकाने वाले नाम सामने आ रहे हैं। इनमें सबसे प्रमुख नाम अंबिकापुर के विधायक राजेश अग्रवाल का है। पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को हराकर चर्चा में आए राजेश अग्रवाल को खनिज मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। पहली बार विधायक बने राजेश अग्रवाल पहले कांग्रेस में थे और बाद में भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें सिंहदेव को हराने की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसमें वे सफल रहे।
राजनीतिक गलियारों में राजेश अग्रवाल को मंत्री बनाने के पीछे भाजपा की एक बड़ी और गोपनीय रणनीति मानी जा रही है। सूत्रों का कहना है कि इसके पीछे के सियासी समीकरणों को कांग्रेस के कुछ बड़े नेता भी समझने लगे हैं।
इनके अलावा, बसना से विधायक संपत अग्रवाल, आरंग से विधायक गुरु खुशवंत और भिलाई से गजेंद्र यादव का नाम भी मंत्रिमंडल की दौड़ में शामिल बताया जा रहा है। ये तीन नाम अचानक चर्चा में आए हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि मंत्रिमंडल में नए और अप्रत्याशित चेहरों को जगह मिल सकती है।
कई बार टल चुका है विस्तार
गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार मंत्रिमंडल विस्तार के कयास लगाए जा चुके हैं, लेकिन हर बार यह टलता रहा है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार की चर्चा में कितनी सच्चाई है और क्या इस सप्ताह छत्तीसगढ़ को नए मंत्री मिल पाएंगे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण को नई गति, “मोर गाँव मोर पानी महाभियान” बना ग्रामीण समृद्धि का आधार

      सेमरदर्री में प्रतिदिन 67 लाख 23 हजार लीटर वर्षा जल का भू-जल में हो रहा रिचार्ज, हजारों मानव दिवस का रोजगार भी सृजित रायपुर, 23 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री  विष्णु…

    Read more

    बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना

    गुरूर के आशुतोष पंचागम का बिजली बिल 10 हजार रुपए से घटकर हुआ 12 सौ रुपए   *सौर ऊर्जा से बढ़ी बचत और आत्मनिर्भरता, 3 किलोवाट के सोलर प्लांट पर…

    Read more

    NATIONAL

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…