Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम का उल्लंघन करने पर जप्तशुदा चार वाहन राजसात

राजनांदगांव 07 अगस्त 2025। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम का उल्लंघन करने के प्रकरणों में जप्तशुदा चार वाहनों को शासन के पक्ष में राजसात करने की कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी अनुसार हिंगोली रोड गुप्ता लेऑट जिला वाशिम महाराष्ट्र निवासी सुनील जाधव के स्वामित्व के वाहन ट्रक क्रमांक एमएच 37 जे 1787 में 30 नग मवेशी गाय व बैल प्रजाति, खामाता टकनी पोस्ट कठुर्ना तहसील व जिला भण्डारा महाराष्ट्र निवासी सचिन भेड़े के स्वामित्व के वाहन पिकअप एमएच 36 एए 1821 में 3 नग मवेशी भैंस प्रजाति, वार्ड क्रमांक 2 परेवाडीह गोडलवाही छुरिया निवासी ओमकार साहू के स्वामित्व के पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 08 एए 4892 से 10 नग जीवित व 4 नग मृत कुल 14 नग गाय बछड़ा प्रजाति तथा बालोद्यान गार्डन रोड हजारी पहाड़ नागपुर निवासी नितीन विनायक ठवरे के स्वामित्व के वाहन ट्रक क्रमांक सीजी 04 डीबी 6744 में 10 नग भैंसा, 4 नग भैंसी कुल 14 नग मवेशी भैंस प्रजाति भरकर बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक बूचडख़ाना व कत्तलखाना की ओर तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए ले जाया जा रहा था। जिन्हें पुलिस विभाग द्वारा पकड़कर विधिवत कार्रवाई की गई। पुनरीक्षण अवधि समाप्त होने तथा सक्षम न्यायालय से किसी प्रकार का कोई आदेश प्राप्त नहीं होने की दशा में राजसात किए गए वाहन का गठित समिति द्वारा नियमानुसार नीलामी की कार्रवाई की जाएगी एवं प्राप्त राशि को छत्तीसगढ़ शासन के निर्धारित मद में खजाना दाखिल करने की कार्रवाई की जाएगी। सक्षम न्यायालय (सत्र न्यायालय राजनांदगांव) से आदेश के विरूद्ध कोई आदेश प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई न्यायालय के आदेशानुसार की जाएगी।

  • Related Posts

    चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को दी गई आजीवन कारावास की सजा

      राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। सत्र न्यायालय राजनांदगांव में लंबित छत्तीसगढ़ राज्य विरूद्ध मनीष यादव में आरोपी को आजीवन कारावास एवं 500 रूपए अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई है। कार्यालय…

    Read more

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से बदली भूमिहीन परिवारों की जिंदगी

      – भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को मिला आर्थिक सुरक्षा – भूमिहीन परिवारों का बढ़ा आत्मविश्वास राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। राज्य सरकार द्वारा भूमिहीन श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान हेतु चलाई…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?