Ro no D15139/23

कलेक्टर  विलास भोसकर ने किया दरिमा शा.कन्या स्कूल का औचक निरीक्षण

शिक्षा व्यवस्था, संसाधनों और विद्यालय की सुविधाओं की ली जानकारी

अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2025/  कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आज  शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरिमा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए शिक्षा व्यवस्था, संसाधनों और विद्यालय की सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, शिक्षक व्यवस्था एवं संसाधनों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। इस दौरान बच्चों ने विद्यालय में आवश्यक सुविधाओं की कमी की ओर ध्यान आकर्षित कराया। बच्चों की मांग पर कलेक्टर ने तत्काल समाधान की पहल की।

कलेक्टर श्री भोसकर ने विद्यालय में बिजली की समस्या का संज्ञान लेते हुए जनपद पंचायत सीईओ को इसे शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय में फर्नीचर की कमी को देखते हुए 50 डेस्क-बेंच की व्यवस्था करने को निर्देशित किया। साथ ही कक्षाओं में ब्लैक बोर्ड की आवश्यकता पर जोर देते हुए विद्यालय प्रबंधन को शीघ्र ब्लैक बोर्ड लगाने हेतु निर्देशित किया।

इस दौरान कलेक्टर श्री भोसकर ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर माहौल और सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों को अध्ययन हेतु प्रेरित करने को कहा।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित 5 अगस्त 2026 तक किए जा सकेंगे आवेदन

    अम्बिकापुर 23 जुलाई 2026/   खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर…

    Read more

    जिला पंचायत की सामान्य सभा में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा, जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की रखीं समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में कार्यवाही करने दिए गए निर्देश

    अम्बिकापुर 23 जुलाई 2026/  जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा की गई।  बैठक में…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट