Ro no D15139/23

कैटी पेरी के जन्मदिन पर साथ नजर आए जस्टिन ट्रूडो: पेरिस में हाथ में हाथ डाले दिखे दोनों

इंटरटेनमेंट डेस्क । कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और ग्लोबल पॉप सेंसेशन कैटी पेरी को लेकर कई महीनों से अटकलें थीं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. शनिवार को यह जोड़ा सार्वजनिक तौर पर नजर आया. इस दौरान दोनों ने एक-दूजे का हाथ पकड़ा हुआ था.
मौका था कैटी पेरी के 45वें जन्मदिन का. इस मौके पर पेरी और ट्रूडो हाथों में हाथ डाले पेरिस के एक रेस्तरां में नजर आए. टीएमजेड की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस की राजधानी पेरिस में दोनों को क्रेजी होर्स पेरिस में कैबरे शो का लुत्फ उठाते देखा गया. यह एक पॉपुलर स्पॉट है, जहां आमतौर पर सेलेब्रिटी नजर आते हैं.
क्रेजी होर्स पेरिस में शो देखने के बाद पेरी और ट्रूडो को एक साथ बाहर आते भी देखा गया. इस दौरान लाल रंग की ड्रेस में पेरी दिलकश लग रही है थी जबकि ट्रूडो काले रंग के सूट में बेहद आकर्षक नजर आ रहे थे.
बीच समंदर किस करते भी नजर आए थे पेरी-ट्रूडो
इससे पहले इस महीने की शुरुआत में ट्रूडो और कैटी पेरी की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं. दोनों कैलिफोर्निया में यॉट पर एक दूसरे को किस करते कैमरे में कैद हुए थे. इस दौरान ट्रूडो शर्टलेस और केटी मोनोकनी में नजर आई थीं.
ट्रूडो और कैटी पेरी की वायरल फोटो में दोनों कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में एक यॉट पर हॉलिडे एन्जॉय कर रहे थे. इस तस्वीर में पेरी ने काले रंग की मोनोकनी पहनी थी. दोनों बेहद रोमांटिक अंदाज में थे और ट्रूडो उन्हें किस कर रहे थे.
वहां मौजूद एक शख्स ने द डेली मेल को बताया था कि कैटी की बोट वहां मौजूद थी. वह यॉट पर सवार थीं और अचानक एक शख्स के साथ रोमांटिक मूड में नजर आईं. मुझे पता ही नहीं था कि उनके साथ यह शख्स कौन है लेकिन बाद में मैंने उस शख्स के बाजू पर बने टैटू से पहचाना कि ये तो जस्टिन ट्रूडो हैं.
बता दें कि इससे पहले जुलाई में ट्रूडो और पेरी को कनाडा के मॉन्ट्रियल में डिनर डेट पर साथ देखा गया था.उस समय से ही अटकलें थीं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. इस रेस्तरां में मौजूद लोगों का कहा था कि दोनों एक दूसरे के साथ बहुत कंफर्टेबल थे. दोनों को कॉकटेल और एपेटाइजर और लॉबस्टर का लुत्फ उठाते देखा गया.

  • Related Posts

    Peddi: शूटिंग के दौरान राम चरण को एकटक देखती रह गईं जाह्नवी कपूर, खुद सुनाया यह मजेदार किस्सा

    Peddi: राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ इस वक्त सिनेमाघरों में चल रही है और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हालांकि, फिल्म के कुछ सीन…

    Read more

    Bandar Collection: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई बंदर, छठे दिन का कलेक्शन जान लगेगा झटका

    Bandar Collection: अनुराग कश्यप की ओर से निर्देशित फिल्म ‘बंदर’ बॉक्स ऑफिस बुरी तरह पिट गई है. फिल्म में बॉबी देओल को उनके अब तक के सबसे दमदार और रफ…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर