Ro no D15139/23

पत्थलगांव क्षेत्र में सड़क व अवसंरचना कार्यों की हुई व्यापक समीक्षा

निर्माण एवं विकास कार्यों में आएगी तेजी
विधायक   गोमती साय व कलेक्टर   रोहित व्यास ने ली महत्वपूर्ण बैठक
विभागों को कार्यों में तेजी लाने के दिए सख्त निर्देश

 पत्थलगांव विधायक  गोमती साय एवं कलेक्टर   रोहित व्यास  ने विगत दिवस जनपद पंचायत कार्यालय पत्थलगांव में विभिन्न विभागीय निर्माण एवं विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में पत्थलगांव क्षेत्र में चल रहे प्रगतिरत, अप्रारम्भ तथा स्वीकृत कार्यों की विभागवार जानकारी प्राप्त की। विधायक एवं कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्यों को समयसीमा में पूर्ण किया जाना आवश्यक है। बैठक में सड़क, पुल-पुलिया, विश्राम गृह भवन, भवन निर्माण सहित सभी अवसंरचना परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत स्वीकृत सभी कार्यों को गंभीरता पूर्वक प्राथमिकता में लेते हुए शीघ्रता से पूरा करें। जनसुविधाओं को प्रभावित करने वाले किसी भी कार्य में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। शहरी विकास विभाग द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में सौंदर्यीकरण, सड़क सुधार तथा अन्य नगर विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत की गई। साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा विभागों के अंतर्गत चल रहे कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लंबे समय से लंबित कार्यों में तेजी लाई जाए और बाधाओं का त्वरित निराकरण किया जाए। इस दौरान बैठक में एसडीएम   ऋतुराज बिसेन सहित संबंधित निर्माण एवं विकास विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
बैठक में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत नगर पालिका पत्थलगांव में प्रस्तावित सभागार, इंडोर स्टेडियम, गौरव पथ सहित अन्य विकास कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को अप्रारम्भ कार्यों को तुरंत प्रारम्भ करने तथा लंबित कार्यों की प्रशासकीय एवं तकनीकी स्वीकृतियां, निविदा प्रक्रिया और मैदान स्तर की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। शासन स्तर पर लंबित मामलों को उच्च विभागों से समन्वय कर शीघ्र निपटाने पर भी बल दिया गया। आदिवासी विकास विभाग द्वारा छात्रावासों से संबंधित निर्माण व सुधार कार्यों की अद्यतन जानकारी भी बैठक में प्रस्तुत की गई। विधायक   गोमती साय ने निर्देशित किया कि छात्रावासों में मूलभूत सुविधाओं का उन्नयन प्राथमिकता में रखा जाए और गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक के अंत में कलेक्टर   रोहित व्यास एवं विधायक श्रीमती गोमती साय ने पुनः स्पष्ट किया कि पत्थलगांव क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सभी विभाग सक्रियता के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक परियोजना का नियमित क्षेत्रीय निरीक्षण एवं प्रगति मूल्यांकन अनिवार्य रूप से किया जाए।

  • Related Posts

    स्तनपान और स्वस्थ आहार को बढ़ावा देकर सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन सकता है मीडिया”विश्व स्तनपान सप्ताह के पूर्व यूनिसेफ ने आयोजित की मीडिया कार्यशाला

    रायपुर, 23 जुलाई, 2026/ मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए यूनिसेफ ने रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ…

    Read more

    जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक स्थगित

      कोरबा, 23 जुलाई 2026/जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक, जो 24 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में श्रीमती ज्योत्सना महंत, सांसद, लोकसभा क्षेत्र कोरबा की अध्यक्षता में…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट