Ro no D15139/23

संकट से पहले संकेत देती हैं तुलसी माता, जानें पूजा का महत्व और विधि

हिंदू धर्म में आस्था और सुरक्षा का विशेष पर्व माना जाता है. मान्यता है कि तुलसी माता घर में आने वाले संकटों के संकेत पहले ही दे देती हैं. इस दिन विधि-विधान से तुलसी पूजन करने से नकारात्मकता दूर होती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है.

हिंदू धर्म में तुलसी को केवल एक पौधा नहीं, बल्कि माता लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है. इसी कारण तुलसी की पूजा पूरे विधि-विधान से की जाती है. हर साल 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है. शास्त्रों में मान्यता है कि जिस घर में तुलसी फलती-फूलती है, वहां निवास करने वाले लोगों पर कोई बड़ा संकट नहीं आता.

संकट से पहले चेतावनी देती हैं तुलसी माता

धार्मिक ग्रंथों में उल्लेख मिलता है कि तुलसी माता घर में आने वाले संकटों के संकेत पहले ही दे देती हैं. माना जाता है कि यदि किसी परिवार पर विपत्ति आने वाली होती है, तो सबसे पहले उस घर की तुलसी मुरझाने लगती है या नष्ट हो जाती है. इसे लक्ष्मी के घर से प्रस्थान का संकेत माना जाता है, जिसके बाद दरिद्रता और परेशानियां बढ़ने लगती हैं.

तुलसी पूजन दिवस का धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व

हर वर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला तुलसी पूजन दिवस यह याद दिलाता है कि तुलसी धरती के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. आयुर्वेद में तुलसी को अमृत तुल्य औषधि कहा गया है. इसका नियमित सेवन शरीर को रोगों से बचाता है, मानसिक शांति देता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है.
भगवान विष्णु की पूजा बिना तुलसी दल के अधूरी मानी जाती है, इसलिए वैष्णव परंपरा में तुलसी का विशेष स्थान है.

तुलसी पूजन की सरल और शुभ विधि

  • तुलसी पूजन दिवस के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और शुद्ध वस्त्र धारण करें.
  • तुलसी के पौधे की साफ-सफाई करें और उसके चारों ओर रंगोली व फूलों से सजावट करें.
  • जल अर्पित करें, दीपक जलाएं और कुमकुम अर्पित करें.
  • तुलसी माता को 16 श्रृंगार, पंचामृत, फल, मिठाई और माला अर्पित करें.
  • पूजा के दौरान वैदिक मंत्रों का जाप करें, इससे पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है.
  • अंत में आरती कर प्रसाद वितरित करें.

दान-पुण्य का विशेष महत्व

इस दिन जरूरतमंदों की सहायता करना, बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना और समाज सेवा करना अत्यंत पुण्यकारी माना गया है.

तुलसी पूजन से मिलने वाले लाभ

तुलसी की नियमित पूजा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, सुख-समृद्धि बढ़ती है और परिवार में शांति बनी रहती है. साथ ही यह आध्यात्मिक और स्वास्थ्य दोनों दृष्टि से अत्यंत लाभकारी है.

  • Related Posts

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

      *पैट्रोल सस्ता-विपक्ष खस्ता, हेडिंग और ये लाईन पढ़कर पूरी खबर समझ में आ गयी होगी।* कुछ और कहने की जरूरत शायद नहीं है। नेशनल ट्राईबल गेम में अधिकारियों का…

    Read more

    Galaxy A57 और A37 की कीमत का ऐलान, मिल रही ₹3000 तक की छूट

    Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G स्मार्टफोन्स की कीमत का ऐलान कंपनी ने कर दिया है. दोनों मॉडल्स की प्री-बुकिंग भी कंपनी ने शुरू कर दी है. खास…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….