Ro no D15139/23

सुशासन तिहार बना ग्रामीणों के लिए वरदान

*अब गांव में ही मिल रही त्वरित सरकारी सेवाएं, 30 मिनट में बना लर्निंग लाइसेंस*

रायपुर, 21 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन के सुशासन तिहार के तहत आयोजित जन समस्या निवारण शिविर अब ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के लिए सुविधा और भरोसे का नया केंद्र बनते जा रहे हैं। मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत उषाड़ में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की सेवाएं गांव में ही सरल और त्वरित रूप से उपलब्ध कराई गईं।

पहले जहां छोटे-छोटे सरकारी कार्यों के लिए ग्रामीणों को कई बार तहसील, जिला कार्यालय या शहर के चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं अब शिविरों के माध्यम से प्रशासन लोगों तक सीधे पहुंचकर सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। परिवहन विभाग द्वारा मौके पर ही लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाने की सुविधा लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

उषाड़ निवासी श्री उदय सिंह सोनवानी भी इसी उम्मीद के साथ शिविर पहुंचे थे। वहां उन्हें जानकारी मिली कि हल्के निजी वाहन के लिए लर्निंग लाइसेंस शिविर स्थल पर ही बनाए जा रहा है। उन्होंने तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी की। उदय सिंह को लगा था कि लाइसेंस बनने में लंबा समय लगेगा, लेकिन विभाग की सुव्यवस्थित व्यवस्था और कर्मचारियों की तत्परता ने उनकी सोच बदल दी।

महज 30 मिनट के भीतर उनका लर्निंग लाइसेंस तैयार होकर उनके हाथ में था। लाइसेंस प्राप्त करने के बाद उदय सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पहले लाइसेंस बनवाने के लिए शहर जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों की अतिरिक्त लागत आती थी। अब गांव में ही बिना किसी परेशानी और भागदौड़ के इतनी जल्दी सेवा मिलना उनके लिए बेहद सुखद अनुभव रहा।

शासन की इस पहल की उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। इससे लोगों का सरकारी व्यवस्थाओं पर विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

शिविर में अन्य कई आवेदकों को भी मौके पर ही लर्निंग लाइसेंस जारी किए गए। परिवहन विभाग की त्वरित और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में उत्साह और संतोष का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन और जनता के बीच की दूरी कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

  • Related Posts

    लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में दिया जाएगा विभिन्न पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण

      इच्छुक युवा 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन धमतरी, 24 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में जिले के युवाओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों…

    Read more

    स्तनपान और स्वस्थ आहार को बढ़ावा देकर सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन सकता है मीडिया”विश्व स्तनपान सप्ताह के पूर्व यूनिसेफ ने आयोजित की मीडिया कार्यशाला

    रायपुर, 23 जुलाई, 2026/ मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए यूनिसेफ ने रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए