Ro no D15139/23

बोर्ड परीक्षा 2026 में नकल रोकने कलेक्टर श्री  व्यास ने गठित किए 8 उड़नदस्ता दल

जशपुरनगर 08 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा 2026 के सुव्यवस्थित संचालन एवं परीक्षा केन्द्रों में नकल रोकने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री रोहित व्यास ने जिले में 8 उड़नदस्ता दल गठित किए हैं।
परीक्षा 08 जुलाई 2026 से 22 जुलाई 2026 तक प्रातः 9.00 बजे से 12.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रत्येक तहसील के लिए एक-एक उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार जशपुर दल के प्रभारी श्री विश्वास राव मस्के अनुविभागीय अधिकारी (रा.), मनोरा के प्रभारी सुश्री नीतू भगत तहसीलदार, दुलदुला के प्रभारी श्री राहुल कौशिक तहसीलदार, कुनकुरी के प्रभारी श्री नन्दजी पाण्डेय अनुविभागीय अधिकारी (रा.), फरसाबहार के प्रभारी श्री ओंकारेश्वर सिंह अनुविभागीय अधिकारी (रा.), कांसाबेल की प्रभारी सुश्री आस्था चन्द्राकार तहसीलदार, बगीचा के प्रभारी श्री प्रदीप कुमार राठिया अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एवं पत्थलगांव के प्रभारी श्री ऋतुराज सिंह बिसेन अनुविभागीय अधिकारी (रा.) होंगे। प्रत्येक दल में तहसीलदार/नायब तहसीलदार एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।
उड़नदस्ता दल अपने-अपने आवंटित परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या नकल प्रकरण पाए जाने पर तत्काल नोडल अधिकारी 97103-26488 एवं जिला शिक्षा अधिकारी 93009-83607 को सूचित करना अनिवार्य होगा।
जिला प्रशासन ने सभी दल प्रभारियों को शासकीय वाहन का उपयोग कर परीक्षा समाप्ति के पश्चात निरीक्षण प्रतिवेदन कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

  • Related Posts

    उच्चतम न्यायालय की विशेष लोक अदालत: 31 जुलाई तक करें आवेदन

      कोरबा 09 जुलाई 2026/न्याय को सरल, सुलभ एवं आपसी सहमति के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ‘‘समाधान समारोह 2026 का आयोजन…

    Read more

    वर्षाकाल में आकाशीय बिजली से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने जारी की जन-जागरूकता अपील

      कोरबा 09 जुलाई 2026/वर्षाकाल में आकाशीय बिजली गिरने की अत्यधिक संभावनाओं को देखते हुए  स्वास्थ्य  एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आमजन से सतर्कता बरतने एवं सुरक्षा संबंधी उपायों का पालन…

    Read more

    NATIONAL

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    अमेरिका ने जारी किया ईरान पर तबाही का VIDEO; 90 ठिकानों को किया ध्वस्त, US सेना अगले हमले के लिए तैयार

    अमेरिका ने जारी किया ईरान पर तबाही का VIDEO; 90 ठिकानों को किया ध्वस्त, US सेना अगले हमले के लिए तैयार

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज