Ro no D15139/23

कलेक्टर ने ग्राम बोईरडीह में खेतों में पहुंचकर डिजिटल फसल सर्वेक्षण के कार्य का किया निरीक्षण

– डिजिटल फसल सर्वेक्षण का कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं कुशलतापूर्वक होना चाहिए
– डिजिटल फसल सर्वेक्षण हेतु निर्धारित तिथि तक कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव 18 अगस्त 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बोईरडीह में खेतों में पहुंचकर डिजिटल फसल सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक ग्राम में खरीफ वर्ष 2025-26 में लगाए गए फसलों के डिजिटल फसल सर्वेक्षण का कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं कुशलतापूर्वक होना चाहिए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को डिजिटल फसल सर्वेक्षण के कार्यों का सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार डिजिटल फसल सर्वेक्षण का कार्य शीघ्र करें। उन्होंने सर्वेक्षणकर्ता द्वारा डिजिटल फसल सर्वेक्षण अंतर्गत किए गए प्रविष्टियों का संबंधित राजस्व निरीक्षक द्वारा सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्वेक्षणकर्ता द्वारा डिजिटल फसल सर्वेक्षण अंतर्गत किए गए कार्यों का संबंधित हलका पटवारी द्वारा पर्यवेक्षण प्रतिदिन करने के लिए कहा। कलेक्टर ने डिजिटल फसल सर्वेक्षण हेतु निर्धारित तिथि तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक किसानों को डिजिटल फसल सर्वेक्षण से लाभान्वित करने की आवश्यकता है। इसके लिए सभी राजस्व अधिकारी प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करें। इस दौरान नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    औद्योगिक संस्थाओं में ग्रीन एनर्जी अपनाएं – कलेक्टर

    – कलेक्टर ने उद्योगों को एक माह के भीतर सोलर ऊर्जा अपनाने के दिए निर्देश   *- हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों को किया प्रेरित*   *-…

    Read more

    राजनांदगांव ने जीती कुपोषण के खिलाफ बड़ी जंग – जिले की 299 आंगनबाड़ी केंद्र पूर्णत: कुपोषण मुक्त – 1184 केंद्रों में एक भी गंभीर कुपोषित बच्चे नहीं

    – जिला प्रशासन द्वारा बच्चों के सुपोषण की दिशा में मिशन मोड में किए गए कार्य – पोट्ठ लईका अभियान, जनसहभागिता एवं विभागों के समन्वित प्रयासों के मिले सुखद परिणाम…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच