Ro no D15139/23

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की ‘कुली’ ने ऐश्वर्या राय की PS -1 का तोड़ा रिकॉर्ड, 500 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

इंटरटेनमेंट डेस्क । रजनीकांत और लोकेश कनगराज की फिल्म कुली बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म के कलेक्शन में पहले वीकेंड के बाद गिरावट देखने को मिली थी मगर फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर फिर इतनी ऊंची छलांग मार दी है की हर कोई चौंक गया है. इसके साथ ही रजनीकांत ने मणिरत्नम की पोन्नियन सेल्वन 1 का लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.
रजनीकांत की कुली चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है. फिल्म इंडिया के साथ ओवरसीज भी जबरदस्त कमाई कर रही है. अगर ये फिल्म ऐसे ही कमाई करती रही तो इसे बाकी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने में ज्यादा समय नहीं लगने वाला है.
कुली का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
कुली को सिनेमाघरों पर रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं और इंडिया में इसने 256.75 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं 304 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया है. पहले मंडे को फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली थी मगर फिल्म 70 परसेंट जंप के साथ दूसरे वीकेंड पर सब कवर कर लिया है. कुली ने इंडिया में दूसरे हफ्ते 27 करोड़ का कलेक्शन किया है जिसके बाद ये 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. वहीं ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो इसने 180 करोड़ कमा लिए हैं जिसके बाद कुली का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ग्रॉस 484 करोड़ हो गया है. कुली अब 500 करोड़ से थोड़ा ही दूर रह गई है.
पोन्नियन सेल्वन-1 का तोड़ा रिकॉर्ड
रजनीकांत ऐश्वर्या राय की पोन्नियन सेल्वन 1 से आगे निकल गए हैं. पोन्नियन सेल्वम-1 साल 2022 में आई थी. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लाइफटाइम 480 करोड़ का कलेक्शन किया था. जिसे 484 करोड़ कमाकर कुली ने तोड़ दिया है. अब देखना होगा रजनीकांत की कुली और कितनी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है.
कुली की बात करें तो ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें वो एक रिटायर्ड कुली के किरदार में नजर आए हैं. फिल्म में रजनीकांत के साथ नागार्जुन, श्रुति हासन अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. फिल्म में आमिर खान का कैमियो है.

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में

    *खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी खेल व खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं, प्रशिक्षण और अधोसंरचना पर करेंगे मंथन*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी होंगे शामिल,…

    Read more

    छत्तीसगढ़ी फिल्म लन्दर फंदर प्यार मोहब्बत नाम कलाकारों का डेब्यू

    रायपुर  लन्दर फंदर प्यार मोहब्बत नाम से छत्तीसगढ़ी फ़िल्म बन रही है आज रायपुर के एक निजी होटल मे इस फ़िल्म का टाइटल लॉन्च किया गया l इस फ़िल्म मे…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच