Ro no D15139/23

सारंगढ़ कलेक्ट्रेट में आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान के तहत शिविर का आयोजन

10 साल तक निष्क्रिय बैंक खातों में जमा रूपये की प्राप्ति के लिए करना होगा दावा

असक्रिय बैंक खातों को सक्रिय कराने के संबंध में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में विगत दिनों सभी संबंधित डीडीओ को कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने और शिविर लगाने के लिए निर्देशित किया गया, जिसके पालन में लीड बैंक एसबीआई द्वारा शिविर लगाई गई है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नियमों के अनुसार 10 वर्षों तक निष्क्रिय रहने वाले खातों की राशि जमा शिक्षा एवं जागरूकता निधि में स्थानांतरित कर दी जाती है, जिसे केवाईसी दस्तावेज और दावा आवेदन देकर पुनः प्राप्त किया जा सकता है।

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार द्वारा देशभर में नागरिकों के बिना दावेदारी वाली वित्तीय सम्पति को वास्तविक हकदारों तक पहुंचाने के उद्देश्य से  “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में भी सशक्त आगे बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय और प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी की संवेदनशील पहल और उनके सतत निगरानी में इस राष्ट्रीय अभियान को विशेष गति मिली है।

इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ में विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अपर कलेक्टर एस के टंडन, ट्रेजरी ऑफिसर उत्तम सिंह, लीड बैंक मैनेजर, एसबीआई के मुख्य प्रबंधक लाल बाबू प्रसाद गुप्ता सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक तथा संबंधित विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। जिले में अक्टूबर से दिसंबर तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि वर्षों से निष्क्रिय पड़े खातों की पहचान कर उनकी राशि सही लाभार्थियों तक भौतिक रूप से पहुँचाई जा सके। जिले के सभी ब्लॉकों में जागरूकता शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।

बैंक खातों को सक्रिय करने की अपील

‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान के अंतर्गत जिले में निष्क्रिय बैंक खाते, बीमा पॉलिसियां और अन्य वित्तीय संपत्तियाँ सक्रिय कराने के लिए  सभी विभागों, सरकारी संस्थानों एवं खाताधारकों से अपील की गई है कि वे अपने निष्क्रिय खातों का ब्यौरा लेकर अनिवार्य रूप से अपने बैंक मैनेजर से सम्पर्क करें।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….